बैठक कर की शांति व सौहार्द से होली व बारवफात पर्व मनाने की अपील
पडरौना,कुशीनगर। होली के साथ वारवफात त्योहार को शांति और सौहार्द से मनाने के लिए शनिवार को कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक हुई। इसमें सभी धर्म और समुदाय के लोगों ने हिस्सा लेकर आपस में शांति और सौहार्द से होली व बारवफात मनाने की अपील की। इसके बाद आगामी पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण निपटाने के लिए लोगों से बातचीत भी की।
पीस कमेटी की बैठक को संबोधित करते हुए कोतवाल अनुज कुमार सिंह ने कहा कि होली का पर्व आपसी भाईचारे का संदेश देता है। इससे लोगों को सीख लेनी चहिए। रंग-गुलाल उड़ाते समय बवाल न करें ताकि होली का पर्व सुखमय तरीके से संपन्न हो।
उन्होंने आगामी पंचायत चुनाव को लेकर कस्बों और गांवों में हुड़दंग न करने की मौजूद लोगों से अपील की। कहा कि होली पर्व व पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। जिन गांवों में होलिका दहन का स्थान चिह्नित है, वहां लोग उसी स्थान पर होलिका दहन करें।
कहीं भी बवाल न हो इसके लिए पुलिस नजर रख रही है। बैठक के दौरान कोतवाल ने बताया कि होलिका दहन के दिन ही बारवफात का त्योहार पड़ा हुआ है इसमें होलिका दहन के दौरान किसी भी प्रकार को हुड़दंग मचाने कि कोशिश किया दूसरे धर्म के लोगों को परेशानी करने का प्रयास किया तो पुलिस उसे शक्ति के साथ निपटेगी। होलीका दहन के दिन मुस्लिम भाई जुमा के अवसर पर नवाज के लिए निकलते हैं इसके लिए विशेष सतर्कता बनने की सलाह दी। इस मौके पर उपनिरीक्षक नागेन्द्र सिंह, आलोक यादव,अवनीश सिंह,राकेश रोशन सिंह, आहुत यादव,रत्नेश मौर्या,शाहिद लारी लल्लन यादव,चंद्र प्रकाश यादव,बृज मोहन प्रसाद, चंदेश्वर कुशवाहा ओम प्रकाश गुप्त,पप्पू मद्धेशिया,ओम प्रकाश उर्फ सोनू यादव आदि मौजूद रहे।
