07 June, 2026 (Sunday)

‘बुलडोजर’ निकनेम से पहचाने जाने वाले तंजानिया के राष्‍ट्रपति का निधन, कोविड-19 से संक्रमित होने की थी खबरें

तंजानिया के राष्‍ट्रपति जॉन पॉम्‍बे मगुफुली का दिल का दौरा पड़ने के बाद निधन हो गया है। उनका निकनेम बुलडोजर था। उन्‍हें ये नाम उनकी नीतियों की वजह से मिला था। उनके निधन की जानकारी उपराष्‍ट्रपति सामिया सुलुहू हासन ने दी है। कुछ समय पहले उन्‍हें कोविड-19 से संक्रमित होने का संदेह जताया गया था। वो करीब दो सप्‍ताह से अधिक समय से सार्वजनिक तौर पर देखे नहीं गए थे। इसलिए इन आशंकाओं को बल मिला कि उनकी मौत की वजह कोविड-19 हो सकती है। हालांकि उपराष्‍ट्रपति ने इन आशंकाओं को खारिज करते हुए कहा है कि वो काफी समय से दिल की बीमारी से जूझ रहे थे। हासन ने लोगों से अपील की है कि वो अन्‍य देशों द्वारा फैलाई जा रही अफवाहों पर ध्‍यान न दें। उन्‍होंने ये भी कहा है कि ये बेहद आम बात है कि फ्लू या बीमार होने पर डॉक्‍टर को दिखाया ही जाता है। सरकार की तरफ से उनके निधन पर दो सप्‍ताह के शोक की घोषणा की गई है। इस दौरान सभी सरकारी इमारतों पर राष्‍ट्रीय ध्‍वज आधे झुके रहेंगे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *