06 June, 2026 (Saturday)

सुरक्षा व्यवस्था की प्रथम कड़ी होते हैं चौकीदार : जितेंद्र गांवों के सिस्टम में चौकीदार की अपनी एक खास जगह

(कुशीनगर ) गांव-गांव तैनात चौकीदार सुरक्षा की अहम कड़ी होते हैं। छोटी से बड़ी घटनाओं की सूचना थाने तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। जिसकी बदौलत पुलिस प्रशासन सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करता है। गांवों में चौकीदार अब भी एक अहम भूमिका निभाते हैं। यह बातें एसएचओ जितेंद्र सिंह ने कही। वह तुर्कपट्टी थाना परिसर में आयोजित चौकीदारों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने में इनकी भूमिका अहम मानी जाती है। पुलिस को सूचना देने के साथ ही पहरेदारी की भी जिम्मेदारी है। गांवों के सिस्टम में चौकीदार की अपनी एक खास जगह है। आमतौर पर गांवों में होने वाले किसी अपराध की प्रथम सूचना चौकीदार के जरिए पुलिस तक पहुंचती है। अगर चौकीदारों की कोई समस्या हो इसकी जानकारी प्रशासन को दें, जिससे समय रहते समाधान किया जा सके। एसआई मृत्युंजय सिंह ने कहा कि चौकीदारों की सुविधाओं पर पुलिस प्रशासन गंभीर रहता है। क्योंकि सुरक्षा के मामले में इनकी भूमिका बहुत महत्वपूर्ण रहती है। इस दौरान कांस्टेबल विनोद यादव, संजय यादव, अनिल यादव, अमन गुप्ता, दिनेस यादव, मुकेश द्विवेदी, पदुमनाथ सिंह, उमेश कुमार, मंजू गोंड, शालू सिंह आदि मौजूद रहे।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *