06 June, 2026 (Saturday)

Weather Forecast Today Updates: हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट, दिल्ली में टूट रहा गर्मी का रिकॉर्ड

26 February, 2021 Weather News: आज 26 फरवरी, 2021 हो गई है। फरवरी के खत्म होते-होते लगभग लगने लगा है कि सर्दी खत्म हो गई क्योंकि पिछले दिनों सुबह-शाम की ठंड में कमी दर्ज की गई है और पारा लगातार बढ़ रहा है। बढ़ते तापमान को देखते हुए उत्तर भारत के लोगों ने अपने गर्म कपड़े पैक कर लिए हैं। वहीं दिल्‍ली में बुधवार का दिन पिछले 15 सालों में फरवरी का सबसे गर्म दिन साबित हुआ, लेकिन अभी देश के कई हिस्सों में मौसम एक बार से करवट लेगा।

फिर बदलेगा मौसम, उत्तराखंड और हिमाचल में होगी बारिश

पश्चिमी विक्षोभ (western disturbance) के चलते अगले पांच दिनों में पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी-बारिश की चेतावनी जारी की गई है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और दिल्ली सहित उत्तर भारत के कई राज्यों  में मौसम में बदलाव की संभावना जताई जा रही है। आने वाले दो दिनों में हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी की संभावना बनी हुई। हिमाचल प्रदेश में 25 से 27 फरवरी के बीच बारिश का अनुमान है तो वहीं, उत्तराखंड में 27 फरवरी को बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

हरियाणा में भी बदलेगा मौसम

आज और कल उत्तराखंड के कुमाऊं नैनीताल बागेश्वर पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा जिलों में कहीं-कहीं पर हल्की बारिश या गरज के साथ बौछार पडने की संभावना जताई है। वहीं तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाली चोटियों पर हिमपात हो सकता है। उधर, हरियाणा में भी सर्दी की विदाई हो रही है, लेकिन अभी यहां पर 27 फरवरी तक मौसम खुश्क रहेगा और दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने तथा उत्तर पश्चिमी हवा चलने से रात्रि तापमन में हल्की गिरावट होने की संभावना है।

चंडीगढ़ में कल हो सकती है बारिश

वहीं चंडीगढ़ में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने के चलते 26 और 27 फरवरी बारिश हो सकती है। यानी यहां पर भी मौसम में बदलाव होने की संभावना बनी हुई है। वहीं जम्मू-कश्मीर में भी बारिश-बर्फबारी के फिर आसार बने हुए हैं। मौसम विभाग ने यहां पर 26-27 फरवरी को बारिश की संभावना जताई है।

 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *