06 June, 2026 (Saturday)

गांव के बाहर नरायनपुर-तमकुही मार्ग पर टहल रहा युवक को मंगलवार की रात साढ़े आठ बजेअज्ञात बदमाशो ने मारी युवक को गोली

कुशीनगर, । पटहेरवा थाना क्षेत्र के समउर चौकी  रामकोला चट्टी गांव के समीप मंगलवार रात साढ़े आठ बजे मोबाइल छीनने में विफल बाइक सवार बदमाशों ने युवक को गोली मार दी। गोली कंधे को छूते हुए निकल गई। गोली की आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस युवक को अस्पताल भेजवाया। डाक्टरों ने युवक की हालत खतरे से बाहर बतायी है। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश तमकुही की तरफ फरार हो गए। बदमाशों की  तलाश में पुलिस ने बार्डर इलाकों में वाहनों की सघन जांच शुरू कर दी है।तीन बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम, क्षेत्र में दहशत महौल बना हुआ है18 वर्षीय अकरम उर्फ छोटे निवासी रामकोला चट्टी रात साढ़े आठ बजे अकेले मोबाइल पर बात करते हुए गांव के बाहर नरायनपुर-तमकुही मार्ग पर टहल रहा था। इसी बीच नरायनपुर की तरफ से आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने अकरम का मोबाइल छीनने का प्रयास किया। मोबाइल हाथ न लगने पर बदमाशों ने अकरम को गोली मार दी। जिससे अकरम लहूलुहान हो गिर पड़ा।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *