06 June, 2026 (Saturday)

कांग्रेस की ओर से नौकरी संवाद अभियान का किया शुभारंभ

पडरौना,कुशीनगर । सोमवार को पडरौना नगर के राज दरबार पार्टी कार्यालय पर कांग्रेस पार्टी की ओर से नौकरी संवाद अभियान का शुभारंभ कि गई। इस दौरान पुर्वी उत्तर प्रदेश के प्रभारी तनु यादव ने कहा प्रदेश की सरकार नौजवानों के साथ खिलवाड़ कर रही है.रोजगार देने में पूरी तरह से असफल है। कांग्रेस पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक मल्ल  ने कहा आज पडरौना से दो हजार बेरोजगार नौजवानों का फॉर्म करने के साथ ही इस अभियान की शुरुआत की जा रही है.ऐसे में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एक एक बूथ पर जाकर बेरोजगार नौजवानों से संपर्क कर इस अभियान को आगे बढ़ाने का कार्य करे। उन्होंने आगे कहा कि जनपद में 45 दिनों में 14000 बेरोजगारों से संपर्क कर इस अभियान में शामिल करने का लक्ष्य दिया गया है। उन्होंने कहा कि आज पहले दिन पडरौना से 200 बेरोजगार नौजवानों ने फॉर्म भर कर मिस कॉल देने का कार्य किया है।
अध्यक्षता कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष राजकुमार सिंह ने किया जबकि संचालन मोहम्मद जहिरुद्दीन ने किया। कार्यक्रम को कांग्रेस प्रदेश सचिव अनिल दुबे, प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक मल्ल,अभिजीत तिवारी,  कौशल त्रिपाठी,पुर्व चेयरमैन पडरौना शिवकुमारी देवी ने सम्बोधित किया।
इस अवसर पर  नजमी उजैर,कुँवर डी.पी श्रीवास्तव,भूपेंद्र प्रताप सिंह,कृष्ण प्रताप सिंह, ऋषिकेश मिश्रा,साबिर अली,अमित मिश्रा, आदित्य तिवारी,अल्पसंख्यक के जिला अध्यक्ष जाहिद कुरैशी,अब्दुलहमीद, इरशाद अंसारी,अंकित मिश्रा,खालिद खान, साकिब अली,अंकित चौधरी,सोनू पांडेय,मंटू यादव,सुनील मिश्रा, सुनील यादव,उमर अंसारी,सलाउद्दीन मंसूरी,सिकंदर पटेल, बैजनाथ सिंह,ग्रिजेश उपाध्याय,मुस्लिम अंसारी,खुर्शेद अली, खुर्शीद आलम,लाल बाबू यादव,शैलेश गुप्ता, लक्ष्मीकांत शुक्ला आदि लोग उपस्थित रहे।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *