पटहेरवा नवागत प्रभारी निरीक्षक ने किया बैंक चेकिंग सुरक्षा के मद्देनजर बैंक प्रबंधको से किया वार्ता
पडरौना,कुशीनगर।जनपद के पटहेरवा थाना के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने थाना छेत्र के बैंक ,सहज केंद्रों की सघन चेकिंग किया।अवकाश के बाद खुले आज बैंको में काफी भीड़ देखने को मिला।इस क्रम में नवागत प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह मय हमराह सुनील यादव,सूरज गिरी,हेड कांस्टेबल अखिलेश सिंह ने थाना छेत्र के बैंकों में आने का कारण जाना।वहीं बैंक के सायरन ,सीसीटीवी, फुटेज कि भी पड़ताल किया।साथ ही शाखा प्रबंधक से बैंक सुरक्षा के विषय मे जानकारियां हासिल करते हुए ,सुरक्षा की ट्रिप्स साझा किया।
