ध्वस्तीकरण कार्यवाही के विरोध में दुकानदारों ने अनिश्चितकालीन धरना किया प्रारंभ
कुशीनगर । कुशीनगर में उच्च न्यायालय इलाहाबाद के निर्देश पर प्रशासन के निर्देश पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के निषिद्ध क्षेत्र में प्रशासन द्वारा ध्वस्तीकरण कार्यवाही के विरोध में गुरुवार को दर्जनों की संख्या में दुकानदारों ने अनिश्चितकालीन धरना प्रारंभ किया। इससे पूर्व दुकानदारों ने बुद्ध मार्ग पर खुली दुकानों को बन्द कराया। इस दौरान लॉ एंड ऑर्डर को लेकर भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद रहे। उन्होंने प्रधानमंत्री को सम्बोधित पत्र में स्थानीय जनता को अपनी काश्तकारी जमीनों से बेदखल करने , दुकानों व मकानों को ध्वस्त करने में विदेशी भूमाफियाओं पर साजिश करने का आरोप लगाते हुए इसका पर्दाफ़ाश कर भारतीय जनता के संरक्षण की मांग की है। उनका कहना है कि हमें बिना नोटिस दिए बंदी के दिन दुकानें ध्वस्त कर दी गयी जबकि प्रशासन का कहना है कि उन्होंने हाई कोर्ट के निर्देश के आलोक में नोटिस दिया गया था। बताते चले कि स्थानीय प्रशासन ने बुधवार पथिक निवास के सामने सात दुकानों को ध्वस्त कराया था। ध्वस्तीकरण के बाद पथिक निवास से निकल रहे केबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य से दुकानदारों ने वार्ता किया था। मंत्री ने उन्हें कोर्ट के आदेश का हवाला देकर समझाया। रामविलास यादव, तेजप्रताप पाठक, श्रीराम सिंह, वरुणेश कुमार तिवारी, विनोद यादव, अभय प्रताप राव, भीम मद्देशिया, गुड्डू प्रसाद गुप्त, आदित्य शुक्ल, नेबुलाल यादव, मनोज गुप्त, रामानन्द गुप्त, सुरेश गुप्त, वबुलेश त्रिपाठी आदि उपस्थित थे।
