06 June, 2026 (Saturday)

चोरी के सामान के साथ चार शातिरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार प्रेसवार्ता कर एएसपी ने किया खुलासा, एसओजी व सदर थाना को मिली बड़ी सफलता

(सिद्धार्थनगर )। एसओजी व सदर थाने की पुलिस ने संयुक्त रूप से जिले के कई थाना क्षेत्रों में हुई चोरी के घटना का खुलासा करते हुए चोरी के माल के साथ चार शातिर अभियुक्तांे को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। चोरी के माल के साथ पकड़े गए अभियुक्तांे का नाम असलम पुत्र शाह मोहम्मद, मोहम्मद रईस पुत्र मो. इस्लाम, राजाराम उर्फ गोठे पुत्र स्वर्गीय चंद्र बली तथा राजेश कुमार लोधी पुत्र स्व. प्रसाद है। सभी अभियुक्त सदर थाना क्षेत्र के खजुरिया व बेलसंड गांव के निवासी हंै।
पुलिस लाइन स्थित सभागार में पत्रकारों से वार्ता करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक मायाराम वर्मा ने बताया कि मुखबिर के द्वारा यह सूचना मिली कि जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले चोर चोरी के समान के साथ जमुवार पुल पर नेपाल जाने की फिराक में वाहन का इंतजार कर रहे हंै। सूचना पाते एसओजी प्रभारी पंकज पांडेय तथा सदर थानाध्यक्ष राधेश्याम रॉय मय फोर्स मौके पर पहुँच गए और चारो को पकड़ लिया। पकड़े गए चोरांे के कब्जे से पुलिस टीम ने 56 हजार 500 रूपये नगद, 1 अदद देशी तमंचा व जिंदा कारतूस, 1 जोड़ी कान का टप्स, 1 अदद अंगूठी, 3 अदद कान का झुमका, 1 अदद नाक की कील, 1 अदद मांग टीका, 1 जोड़ी कान का झुमका, 1अदद मंगल सूत्र, 1 अदद मंगल सूत्र का चेन डेढ़ किलो प्रतिबंधित गांजा, 2400 नशीली गोली अल्प्राजोलम, कम्यूटर डीबीआर के जले हुए अवशेष बरामद किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पकड़े गए चोरांे का संगठित गिरोह है, जो नेपाल में अस्थाई रूप से मकान किराए पर लेकर रहते हैं। सप्ताह में दो-तीन दिन सिद्धार्थनगर व आसपास के जिलों में घूम-घूमकर चोरी करते हैं। चोरी का समान ज्यादातर नेपाल में बेचते हंै। पकड़े गए चोरो ने सदर थानक्षेत्र के मधुकरपुर में अधिवक्ता के घर, टीवीएस एजेंसी मधुकरपुर, पिठनी बुजुर्ग व ढेबरुआ थाना क्षेत्र के तुलसियापुर तथा इटवा थाना क्षेत्र के इटवा कस्बा व बस्ती जिले के रुधौली थाना क्षेत्र में चोरी की कई घटनाओं को  अंजाम देने की बात स्वीकार की है। पकड़े गए अभियुक्तो में असलम व मोहम्मद रईस का लम्बा आपराधिक इतिहास है। असलम के विरुद्ध 18 तो मोहम्मद रईस के विरुद्ध गंभीर धाराओं में 19 सिद्धार्थनगर सहित आसपास के कई जिलों में मुकदमा दर्ज है। इस सफलता पर अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस टीम को 5 हजार नगद पुरुस्कार देने की घोषणा की है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *