06 June, 2026 (Saturday)

बैंक में सीसीटीवी कैमरे व अलार्म रखे एक्टिवःसीओ

डुमरियागंज, (सिद्धार्थनगर )। तहसील क्षेत्र के बेवा चैराहा स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा का सीओ उमेश शर्मा ने पुलिस फोर्स के साथ मंगलवार को निरीक्षण किया। इस दौरान सीओ ने बैंक अधिकारी को बैंक में सीसीटीवी कैमरे व सायरन अलार्म को हमेशा चाक-चैबंद रखने की हिदायत दी।

मंगलवार की दोपहर करीब 11 बजे  सीओ उमेश शर्मा डुमरियागंज इंस्पेक्टर केडी सिंह के साथ बेवा चैराहा स्थित सेंट्रल बैंक शाखा पर पहुंच गए। जहां पर उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही सीसीटीवी कैमरे की स्थिति का जायजा लिया।

सीसीटीवी कैमरे चलते हुए मिले जबकि इस दौरान बैंक में अलार्म दुरुस्त नहीं मिला जिस पर उन्होंने शाखा प्रबंधक प्रवीण कुमार सिंह से अलार्म को सही कराने का निर्देश दिया। साथ ही सीओ व इस्पेक्टर ने बैंक में अनावश्यक रूप से आने वाले लोगों पर पैनी नजर रखने व खाताधारकों को बैंक से पैसे निकाल कर घर जाते समय सतर्कता बरतने व उन्हें जागरूक करने की बात कही।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *