06 June, 2026 (Saturday)

पुलिस ने चोरी की योजना बनाते चोरो के गिरोह को किया गिरफ्तार

(सिद्धार्थनगर )। ढेबरूआ पुलिस टीम ने तीन शातिर चोरांे को बीती रात चोरी के सामान व चोरी करने के उपकरणों के साथ गिरफ्तार किया है।
प्रभारी निरीक्षक ढेबरूआ तहसीलदार सिंह ने बताया कि उप निरीक्षक शिवदास गौतम, उपनिरीक्षक अमित कुमार और उपनिरीक्षक रतीश चंचल ने हमराह पुलिस बल के साथ बीती रात्रि को धनौरा बुजुर्ग में मौलाना आजाद पब्लिक स्कूल के पास से  मुखबिर की सूचना के आधार पर शातिर चोरों के एक गिरोह को उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वह एकत्रित होकर चोरी की योजना बना रहे थे। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से चोरी के उपकरण सहित चोरी के मैजिक वाहन, मोटरसाइकिल और चोरी के अन्य सामान बरामद हुए।

पुलिस का दावा है कि यह गिरोह मैजिक वाहन और मोटरसाइकिल का प्रयोग करके चोरी करता था और सुनसान घरों को निशाना बनाता था। गिरफ्तार अभियुक्तों में से अभियुक्त  मोहम्मद नफीस उर्फ लक्की पुत्र अनीश निवासी ग्राम पहाडापुर थाना इटवा जनपद सिद्धार्थनगर थाना इटवा क्षेत्र का चर्चित अपराधी है और इसके विरुद्ध लगभग एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। इसके अतिरिक्त उक्त चोर के साथ चोरी की योजना बनाते विनय कुमार विश्वकर्मा पुत्र शेषनाथ विश्वकर्मा निवासी तहसील गली कस्बा इटवा थाना इटवा तथा जुबेर उर्फ बब्बू पुत्र जैकी निवासी इटवा बाईपास रोड ग्राम पहाड़पुर थाना इटवा को बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर उक्त तीनों अभियुक्तों के विरुद्ध समुचित धाराओं में अभियोग का पंजीकरण कर न्यायालय रवाना किया गया।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में  वरिष्ठ उप निरीक्षक  शिवदास गौतम, उप निरीक्षक अमित कुमार, उप निरीक्षक रतीश चंचल, हे.कांस्टेबल सुरेन्द्र प्रसाद यादव, कॉन्स्टेबल चंद्रकेश, कॉन्स्टेबल मोहम्मद रिजवान आदि पुलिस के जवान मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *