06 June, 2026 (Saturday)

CM Yogi Gonda Visit: मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ आज गोंडा दौरे पर, कृषि बिल सहित अन्य मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

CM Yogi Gonda Visit: उत्‍तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। अफसर साफ-सफाई के साथ ही अन्य तैयारियों को पूरा कराने में जुटे हैं। एक कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे मुख्यमंत्री पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके अलावा कई अन्य वीआइपी के आने की संभावना है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को जिले के दौरे पर आएंगे। सबसे पहले वह सर्किट हाउस में पार्टी के सांसद, विधायक व पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। करीब डेढ़ घंटे तक चलने वाली इस बैठक में कृषि बिल सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। इसके बाद मुख्यमंत्री पूर्व सांसद व केंद्रीय अनुशासन समिति के सदस्य सत्येदव सिंह की तेरहवीं संस्कार में शामिल होंगे। यहां जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा, स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह, सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा सहित अन्य वीआइपी के आने का भी कार्यक्रम है। डीएम डॉ. नितिन बंसल ने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे की पुष्टि की है।

सुनील बंसल ने दी श्रद्धांजलि

भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल, केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय, प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष शेष नारायण मिश्रा, प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने पूर्व सांसद सत्यदेव सिंह व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सरोज रानी सिंह के आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। बाद में संगठन महामंत्री ने भाजपा जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण तिवारी के साथ निर्माणाधीन भाजपा कार्यालय का भी निरीक्षण किया।

 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *