05 June, 2026 (Friday)

70 साल के नेताजी ने 20 साल की युवती से किया चौथा निकाह, दूसरी पत्नी ने जो बताया, जानकर चौंक जाएंगे

गाजियाबाद के सपा नेता ने 70 साल की उम्र में 20 साल की युवती से चौथा निकाह रचा लिया है। निकाह की खबर मिलते ही नेता की दूसरी पत्नी ने नाराजगी जाहिर की और कहा, उसकी आदत ऐसी है कि जानकर हैरान हो जाएंगे। देखें वीडियो…
गाजियाबाद में सपा नेता, जो बसपा से भी पार्षद का चुनाव लड़ चुके हैं और जिनका नाम हाजी खलील है। उन्होंने अपनी उम्र से 50 साल छोटी युवती से चौथा निकाह कर लिया है। बता दें कि उनकी उम्र 70 साल है। जबकि युवती की उम्र सिर्फ 20 साल है। इस चौथे निकाह से पहले तीन पत्नियों से उनके 11 बच्चे हैं। सपा नेता के इस निकाह से उनकी दूसरी पत्नी नाजरीन काफी नाराज हैं। नाजरीन शौहर के निकाह के बाद मंगलवार को बेटे के साथ कमिश्वर ऑफिस पहुंची। उन्होंने एडिशनल पृलिस कमिश्नर को लिखित शिकायत दी।
सपा नेता हाजी खलील की दूसरे नंबर की पत्नी नाजरीन ने कहा.. मेरा पति शादी करता है और हर पत्नी से बच्चे पैदा करता है, फिर कुछ समय बाद वह उस पत्नी को छोड देता है या घर से निकाल देता है। अब उसने 20 साल की युवती से निकाह कर लिया है और उसे घर ले आया है। उन्होंने बताया, मैंने पुलिस से शिकायत की तो मृझे जान से मारने की धमकी दी गईं, इसीलिए यहां आईं हूं। एडिशनल पुलिस कमिश्नर ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *