21 October, 2026 (Wednesday)

मरीज को ले जा रही एम्बुलेंस में ट्रक ने मारी टक्कर, 7 लोगों की दर्दनाक मौत

असम के सोनितपुर में एक ट्रक और एम्बुलेंस की टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई। ये हादसा नेशनल हाइवे 15 पर हुआ
सोनितपुर: इस वक्त की बड़ी खबर असम से सामने आ रही है। यहां सोनितपुर जिले में रविवार देर रात एक एम्बुलेंस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक रविवार देर रात जिले में नेशनल हाइवे 15 पर ट्यूलिप टी गार्डन से एक मरीज को ले जा रही एम्बुलेंस की ट्रक से टक्कर हो गई। एम्बुलेंस में मरीज के साथ उसके परिजन भी मौजूद थे। अभी तक इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है। फिलहाल मौके पर रेस्क्यू टीम ने यातायात को बहाल भी कर दिया है।

सोनितपुर के एसएसपी बरुन पुरकायस्थ ने बताया कि एंबुलेंस एक मरीज और उसके परिवार के सदस्यों को लेकर तेजपुर चिकित्सा महाविद्यालय और अस्पताल जा रही थी। इसी दौरान ढेकियाजुली पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 15 पर यह हादसा हो गया। एसएसपी ने बताया, ”छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल थे। घायलो को तेजपुर चिकित्सा महाविद्यालय और अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई है।’ एसएसपी ने बताया कि पुलिस और आपातकालीन सेवा कर्मी दुर्घटनास्थल पर तत्काल पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि हादसे की वजह से बाधित राजमार्ग पर यातायात को बहाल कर दिया गया है।

इसी तरह के एक अन्य मामले में बाइक के पुल से नीचे गिर जाने से चार युवकों की मौत हो गई। ये हादसा मध्यप्रदेश के मंडला जिले का है। यहां शनिवार रात करीब 8 बजे बीजाडांडी थाना क्षेत्र के भैंसवाही गांव के पास ये हादसा हुआ। जानकारी के मुताबिक बाइक पर सवार होकर चार युवक पौड़ी गांव से भैसवाही गांव की ओर जा रहे थे। पुल से गुजरने के दौरान सड़क के गड्ढे के कारण मोटरसाइकिल नीचे गिर गई। इस हादसे में चारों युवक गंभीर रुप से घायल हो गए और बाद में उनकी मौत हो गई।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed