07 July, 2026 (Tuesday)

मंगोलपुरी में 45 साल के युवक की चाकू मारकर हत्या, 2 भाइयों पर किया हमला, एक भाई गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

दिल्ली के मंगोलपुरी में 2 भाईयों पर चाकू से हमला किया गया, जिसमें एक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से जख्मी है। परिजनों का आरोप है कि पिछले साल भी उन पर चाकू से हमला किया गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में पुरानी रंजिश के चलते चाकूबाजी की घटना सामने आई, जिसमें दो भाईयों पर 4-5 लोगों ने हमला किया। इस घटना में 45 साल के महेश नाम के शख्स पर चाकू से हमला किया गया। हमलावरों ने महेश के सीने को चाकू से गोद डाला, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं दूसरे भाई पर भी चाकू से हमला किया गया जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों की मानें तो इससे पहले भी परिवार के दो लोगों पर चाकू से हमला किया गया था। पुलिस में शिकायत भी की गई थी, लेकिन कोई एक्शन नहीं लिया गया। अगर समय पर कार्रवाई की जाती तो आज महेश की हत्या को रोका जा सकता था।

मंगोलपुरी में चाकू से हमला कर युवक की हत्या
दिल्ली पुलिस के मुताबित यह घटना राज पार्क पुलिस स्टेशन के क्षेत्र में आने वाले मंगोलपुरी इलाके में हुई। हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसका भाई घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि चार से पांच आरोपियों ने चाकूबाजी की घटना को अंजाम दिया और फिर मौके से फरार हो गए। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

पीछे से दो भाईयों पर किया अटैक
वहीं इस हमले में घायल मृतक के भाई मुकेश ने एएनआई को दिये इंटरव्यू में बताया कि हमलावरों ने बिना किसी चेतावनी के हमला किया और कहा कि परिवार पर पहले भी इस तरह का हमला हुआ था। जिसके बारे में पुलिस से संपर्क किया था। मुकेश ने बताया कि ‘वो लोग अचानक मेरे पीछे आ गए। उन्होंने मुझ पर चाकू से हमला किया और जब मेरा भाई आया तो उसे भी सीने में चाकू मार दिया। एक साल पहले, उन्होंने मेरी बहन पर चाकू से हमला किया था। इस घटना के संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उन्हें सजा मिलनी चाहिए’

परिवार पर पहले भी हो चुका है अटैक
मृतक महेश की पत्नी ने परिवार के सदस्यों पर पहले हुए हमले के बारे में बताया और पुलिस पर कार्रवाई न करने का भी आरोप लगाया। अगर पुलिस ने कार्रवाई की होती, तो मेरे पति आज जीवित होते। इस घटना के बाद परिजनों और पूरे इलाके में लोगों में गुस्सा है। परिजनों ने मांग की है कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी हो और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed