07 March, 2026 (Saturday)

होली में यूपी, बिहार और दिल्ली-NCR समेत इन राज्यों का मौसम कैसा रहेगा? जानिए IMD का ताजा अपडेट

उत्तर भारत के कई राज्य में मौसम में तेजी से बदल रहा है. मार्च के शुरू होते ही दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों के तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोत्तरी हो रही है. आज से दो दिन बाद यानी 4 मार्च को होली है. ऐसे में होली के दिन, उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर समेत पहाड़ी राज्यों में मौसम कैसा रहेगा? इसकी जानकारी मौसम विज्ञान विभाग ने दी है.

मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार, इस साल 4 मार्च 2026 को होली के दिन उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम काफी गर्म और शुष्क रहने की संभावना है. उत्तर प्रदेश, हरियाणा, बिहार और दिल्ली-एनसीआर सहित मैदानी इलाकों में बारिश की कोई संभावना नहीं है. इस दिन तापमान सामान्य से अधिक रहेगा, जिससे लोगों को अधिक गर्मी का अनुभव हो सकता है.

अधिकतम तापमान 2-5 डिग्री सेल्सियस
मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश में तीन और चार मार्च को 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. वहीं, कई राज्यों में तापमान सामान्य से अधिक रहेगा. आईएमडी ने कहा कि यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान 2-5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है.

उत्तर भारत में होली पर ठंडा मौसम
वहीं, उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में होली के दिन यानी चार मार्च को मौसम ठंडा और बदलता रहेगा. खासकर जम्मू और कश्मीर के कई क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी का अनुमान है. कश्मीर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 4 से 7 मार्च के बीच हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना.

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed