07 March, 2026 (Saturday)

स्कूलों की बदलें टाइमिंग’, जानिए कहां शैक्षणिक संस्थानों के लिए जारी हुई SOP, मार्च के शुरुआत में ही दिखा गर्मी का असर

आने वाले दिनों में भीषण गर्मी के IMD के अनुमान के बीच सरकार ने कहा कि दोपहर के समय होने वाले खेलकूद के कार्यक्रम में भी बदलाव किया जाए। साथ ही स्कूलों के टाइमिंग को बदले जाने को कहा है।
मार्च के शुरुआत में ही देश के कई राज्यों में गर्मी का असर दिखने लगा है। दिन के समय में तापमान काफी बढ़ जा रहा है। ओडिशा सरकार ने भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा भीषण गर्मी पड़ने का पूर्वानुमान व्यक्त किए जाने के मद्देनजर राज्य के सभी कॉलेज और विश्वविद्यालयों में लू प्रबंधन के लिए एक मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) जारी की है।

एहतियाती उपाय के मकसद से जारी हुई SOP
उच्च शिक्षा विभाग द्वारा सोमवार को जारी एक बयान में कहा गया है कि यह निर्देश लू की स्थिति से निपटने और छात्रों, शिक्षकों तथा कर्मचारियों के स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए तैयारी सुनिश्चित करने तथा एहतियाती उपाय के मकसद से जारी किया गया है।

स्कूलों की बदली जाए टाइमिंग
एसओपी के अनुसार, कॉलेज और विश्वविद्यालयों को सलाह दी गई है कि वे छात्रों को भीषण गर्मी की स्थिति से बचाने के लिए, जहां तक ​​संभव हो कक्षाएं, आंतरिक मूल्यांकन और परीक्षाएं सुबह के समय आयोजित करें या उनका समय बदलें। दोपहर के समय में बाहरी शैक्षणिक, खेलकूद और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। जहां अपरिहार्य हो, ऐसी गतिविधियां पर्याप्त सुरक्षा उपायों के साथ और दिन के अपेक्षाकृत ठंडे समय में आयोजित की जानी चाहिए।

ORS का पहले से ही स्कूल में रखा जाए
सभी उच्च शिक्षा संस्थानों को निर्देश दिया गया है कि वे परिसरों के भीतर कई स्थानों पर स्वच्छ और पीने योग्य पानी की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करें। इसमें कहा गया है कि कक्षाओं, छात्रावासों, सार्वजनिक क्षेत्रों और परीक्षा केंद्रों में ‘ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्ट’ (ORS) का पर्याप्त भंडार बनाए रखा जाना चाहिए और उसे आसानी से उपलब्ध कराया जाना चाहिए।

हैंडपंप और पेयजल सुविधाओं की रखें देखरेख
एसओपी में गर्मी के मौसम के दौरान जल आपूर्ति में व्यवधान को रोकने के लिए ट्यूबवेल, हैंडपंप और पेयजल सुविधाओं के निरीक्षण तथा मरम्मत को भी अनिवार्य किया गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 6 से 12 मार्च के बीच राज्य में तापमान के बढ़ने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।

कुछ दिनों में 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा तापमान
आईएमडी ने प्रदेश के आंतरिक जिलों में दिन के तापमान के 36 से 38 डिग्री सेल्सियस आसपास रहने तथा राज्य के अन्य हिस्सों में तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed