07 March, 2026 (Saturday)

सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार सुबह उनकी सेहत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल लाया गया. सोनिया गांधी कुछ समय से अस्वस्थ थीं, और फिलहाल डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उन्हें चेस्ट (सीने) से जुड़े स्पेशलिस्ट डॉक्टर की निगरानी में रखा गया है. हालांकि, अभी तक कांग्रेस पार्टी या अस्पताल की तरफ से सोनिया गांधी के स्वास्थ्य को लेकर कोई बयान जारी नहीं किया गया है.
79 साल की हो गई सोनिया
बता दें कि सोनिया गांधी 9 दिसंबर 2025 को 79 साल की हो गई हैं. उन्हें लंबे समय से खांसी की समस्या है, जिसके चलते वे समय-समय पर मेडिकल चेकअप कराती रहती हैं. दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के कारण उनकी परेशानियां और बढ़ जाती हैं.
डॉक्टरों की निगरानी में
सोनिया गांधी लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रही हैं और नियमित जांच और इलाज के लिए समय-समय पर अस्पताल जाती रही हैं. फिलहाल वे डॉक्टरों की देखरेख में हैं. उनकी सेहत में सुधार होने पर आगे की जानकारी दी जाएगी, और पूरी स्थिति पर नजर रखी जा रही है.
सोनिया गांधी 15 जून 2025 को भर्ती
पहले 15 जून 2025 को पेट में परेशानी के चलते सोनिया गांधी को सर गंगाराम अस्पताल के सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग में भर्ती कराया गया था. वे 3-4 दिन अस्पताल में रहीं. इसके पहले सात जून को भी उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी, जब वह प्रियंका गांधी के साथ शिमला स्थित घर में छुट्टियां मना रही थीं. तबीयत खराब होने पर उन्हें अगले दिन दिल्ली लौटना पड़ा और 9 जून को उन्होंने सर गंगाराम अस्पताल में मेडिकल चेकअप कराया था.

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *