05 June, 2026 (Friday)

Assembly Election Result 2026 Live Updates: पश्चिम बंगाल-असम में बीजेपी ने बनाई बढ़त, तमिलनाडु में आई TVK की आंधी

Assembly Election Result 2026: 5 राज्यों के वोटों की काउंटिंग में जो रुझान अब तक सामने आए हैं, उसमें बीजेपी ने पश्चिम बंगाल और असम में बड़ी बढ़त हासिल की है। वहीं केरल में कांग्रेस के नेतृत्व वाले UDF को बढ़त मिली है।
नई दिल्ली: देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के लिए वोटों की काउंटिंग चल रही है। अभी जो रुझान सामने आए हैं, उसमें बीजेपी ने पश्चिम बंगाल और असम में बड़ी बढ़त बनाई हुई है। पुडुचेरी में भी बीजेपी गठबंधन आगे चल रहा है। वहीं केरल में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ को बड़ा फायदा होते हुए दिख रहा है। तमिलनाडु में नई पार्टी TVK ने कमाल कर दिया है और सबसे ज्यादा सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

इन चुनावों में बीजेपी को बहुत कुछ हासिल होता हुआ दिख रहा है। पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने जिस तरह रुझानों में बढ़त बनाई है, उसे देखकर लगता है कि राज्य में बीजेपी सरकार बनाने की स्थिति में आ सकती है। अगर ऐसा होता है तो ये पश्चिम बंगाल की सियासत में बड़ी बात होगी और टीएमसी का विजय रथ रुक जाएगा।

वही हाल असम में भी दिख रहा है। यहां भी बीजेपी ने बहुत भारी बढ़त बनाई हुई है और कांग्रेस की हालत खराब है। तमिलनाडु में तो कमाल हो गया है और नई पार्टी TVK ने बहुत भारी बढ़त बनाई है, खबर लिखे जाने तक उसने सभी को पीछे छोड़ा हुआ है। अगर केरल की बात करें तो यहां कांग्रेस के लिए कुछ अच्छा हुआ है और उसके नेतृत्व वाला यूडीएफ आगे चल रहा है।
Live updates : Assembly Election Result 2026 Live Updates
तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन पिछड़े
तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन चेपॉक-थिरुवल्लिकेनी विधानसभा सीट से पिछड़ रहे हैं। भारतीय चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार, नवगठित तमिलगा वेट्री कज़गम (टीवीके) के सेल्वम डी इस सीट पर 1244 से अधिक वोटों के अंतर से आगे चल रहे हैं।
केरल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस नेतृत्व वाला UDF गठबंधन बहुमत के आगे
केरल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस नेतृत्व वाला UDF गठबंधन बहुमत के आगे निकल चुका है। 10 साल से सत्ता में रही लेफ्ट की मुश्किलें बढ़ रही हैं। वहीं बीजेपी भी केरल में अपनी उपस्थिति बढ़ाती नजर आ रही है।
कांग्रेस दफ्तर के पास ढोल नगाड़ों के साथ जश्न का माहौल है।
असम में कांग्रेस के बुरे हाल
असम में कांग्रेस के बुरे हाल नजर आ रहे हैं। अभी तक आए रुझानों में कांग्रेस बहुत पीछे चल रही है। हालात ये हैं कि कांग्रेस के प्रमुख नेता गौरव गोगोई अपनी सीट पर भी पीछे चल रहे हैं।
तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार कुणाल घोष पीछे
उत्तर कोलकाता के बेलेघाटा विधानसभा क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार कुणाल घोष पीछे चल रहे हैं। उत्तर कोलकाता के श्याम पुकुर विधानसभा क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार शशि पजा पीछे चल रही हैं।
केरल में कांग्रेस को हुआ फायदा, UDF बहुत आगे
केरल के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को फायदा हुआ है और वह जीतती हुई नजर आ रही है। दरअसल कांग्रेस के नेतृत्व वाले UDF ने 89 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है। बता दें कि यहां 140 सीटों पर विधानसभा चुनाव हुए थे। ऐसे में यूडीएफ बहुमत के आंकड़े को पार करता हुआ दिख रहा है।
तमिलनाडु में सुपरस्टार विजय की आंधी, TVK 102 सीटों पर आगे
तमिलनाडु में सुपरस्टार विजय की आंधी आ गई है। यहां TVK 102 सीटों पर आगे चल रही है। तमिलनाडु की सियासत में ये रुझान सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है।
पश्चिम बंगाल के खड़कपुर से बीजेपी उम्मीदवार दिलीप घोष आगे
पश्चिम मेदिनीपुर जिले के खड़कपुर सदर विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार दिलीप घोष आगे चल रहे हैं। उत्तर 24 परगना जिले के बागदा विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार सोमा ठाकुर आगे चल रही हैं। मालदा जिले के मलतीपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार मौसम नूर आगे चल रही हैं।
आसनसोल से बीजेपी उम्मीदवार अग्निमित्रा पाल आगे
पश्चिम बर्धमान जिले के आसनसोल साउथ विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार अग्निमित्रा पाल आगे चल रही हैं। उत्तर 24 परगना जिले के बागदा विधानसभा क्षेत्र से टीएमसी उम्मीदवार मधुपर्णा ठाकुर आगे चल रही हैं।
उत्तर कोलकाता के चौरंगी विधानसभा क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार और टीएमसी सांसद सुदीप बनर्जी की पत्नी नयना बनर्जी आगे चल रही हैं। पश्चिम मेदिनीपुर जिले के खड़कपुर सदर विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार दिलीप घोष आगे चल रहे हैं।
बैरकपुर विधानसभा सीट पर तृणमूल उम्मीदवार राज चक्रवर्ती 189 वोटों से आगे
उत्तर 24 परगना जिले के बैरकपुर विधानसभा सीट पर तृणमूल उम्मीदवार राज चक्रवर्ती 189 वोटों से आगे चल रहे हैं। नोआपाड़ा विधानसभा क्षेत्र से अर्जुन सिंह आगे चल रहे हैं। भाटपाडा विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार और अर्जुन सिंह के बेटे पवन सिंह आगे चल रहे हैं। इसके अलावा कोचबिहार जिला के माथाभंगा विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार निशित प्रामाणिक आगे चल रहे हैं।
पुडुचेरी में बीजेपी गठबंधन ने 7 सीटों पर बनाई बढ़त
पुडुचेरी में बीजेपी गठबंधन ने 7 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है। कांग्रेस गठबंधन ने 3 सीटों पर बढ़त बनाई है। अन्य ने 2 सीटों पर बढ़त हासिल की है। वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से जारी है।
पुडुचेरी में बीजेपी गठबंधन ने 7 सीटों पर बनाई बढ़त
पुडुचेरी में बीजेपी गठबंधन ने 7 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है। कांग्रेस गठबंधन ने 3 सीटों पर बढ़त बनाई है। अन्य ने 2 सीटों पर बढ़त हासिल की है। वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से जारी है।
पश्चिम बंगाल: रुझानों के बीच शुभेंदु अधिकारी ने कहा- हिंदू बूथ पर बीजेपी जीत रही है
रुझानों के बीच शुभेंदु अधिकारी ने कहा है कि हिंदू बूथ पर बीजेपी जीत रही है। टीएमसी को 100 से ज्यादा सीटें नहीं आएंगी। बंगाल में बीजेपी की सरकार बनेगी। मालदा-मुर्शिदाबाद में मुसलमान बंटा है। बता दें कि अभी तक के रुझानों में पश्चिम बंगाल में बीजेपी 158 सीटों पर आगे है और टीएमसी 119 सीटों पर आगे है।

पश्चिम बंगाल: नंदीग्राम में शुभेंदु अधिकारी आगे, बरहमपुर से अधीर रंजन आगे
पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम में शुभेंदु अधिकारी आगे चल रहे हैं। बरहमपुर से अधीर रंजन आगे हैं। दक्षिण 24 परगना जिले के सोनारपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार रूपा गांगुली आगे चल रही हैं। उत्तर 24 परगना जिले के बैरकपुर विधानसभा सीट पर तृणमूल उम्मीदवार राज चक्रवर्ती 189 वोटों से आगे चल रहे हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *