06 June, 2026 (Saturday)

विक्की-कियारा की केमिस्ट्री पर कटरीना का आया रिएक्शन:गोविंदा नाम मेरा के ट्रेलर की तारीफ की, सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी किया रिएक्ट

विक्की कौशल और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म ‘गोविंदा नाम मेरा’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। अब हाल ही में विक्की कौशल की वाइफ कटरीना कैफ और कियारा आडवाणी के रुमर्ड ब्वायफ्रेंड सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर फिल्म की तारीफ की है। वाइफ के रिएक्शन पर विक्की ने भी उनकी पोस्ट को दिल वाले इमोजी के साथ री-शेयर किया है। बता दें कि गोविंदा नाम मेरा में विक्की कौशल और कियारा आडवाणी के अलावा भूमि पेडनेकर भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म 16 दिसंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी।

पति विक्की कौशल की फिल्म पर कटरीना ने किया रिएक्ट

कटरीना कैफ ने अपने पति विक्की कौशल की फिल्म गोविंदा नाम मेरा का ट्रेलर देखने के बाद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा- “यह काफी मजेदार लग रहा है।” वाइफ के कांप्लीमेंट को पाकर विक्की ने भी पोस्ट को री-शेयर करते हुए अंग्रेजी में लिखा -“माय।” विक्की ने इस कंमेट के साथ दिल वाली इमोजी भी लगाई।
कियारा के रुमर्ड ब्वायफ्रेंड सिद्धार्थ मल्होत्रा का भी रिएक्शन आया
इसके अलावा कियारा आडवाणी के रुमर्ड ब्वायफ्रेंड सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा- “बहुत ही मजेदार कास्ट है और बहुत ही दिलचस्प कहानी है। यह एक मजेदार राइड लग रही है और मैं इस फिल्म को देखने का इंतजार कर रहा हूं।” इस पोस्ट में उन्होंने भूमि पेडनेकर, कियारा आडवाणी और विक्की कौशल को टैग किया।
18 दिसंबर को रिलीज होगी फिल्म
बता दें कि विक्की कौशल,कियारा आडवाणी और भूमि पेडनेकर स्टारर फिल्म ‘गोविंदा नाम मेरा’ का हाल ही में ट्रेलर रिलीज हुआ। ट्रेलर में कॉमेडी, क्राइम और सस्पेंस का कॉम्बिनेशन देखने को मिल रहा है। ये फिल्म अगले महीने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। फिल्म का डायरेक्शन शंशाक खेतान ने किया है। शंशाक ने इससे पहले हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया, बद्रीनाथ की दुल्हनिया और धड़क जैसी फिल्मों का डायरेक्शन किया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed