06 June, 2026 (Saturday)

रोजा हेल्पलाइन नंबर इन कानपूर

कानपुर, 27.04.2021
रोज़ा याद रहते हुए कुल्ली करने में पानी बिना इरादा हलक से उतर गया रोज़ा टूट गया
आॅल इण्डिया गरीब नवाज कौन्सिल के ज़ेरे एहतेमाम माहे स्याम हेल्प लाइन में उलेमा का जवाब
प्र0 1 ः रोज़ादार कुल्ली कर रहा था कि बे इरादा पानी हलक के नीचे उतर गया तो क्या रोज़ा टूट गया?
उ0 ः रोज़ादार कुल्ली कर रहा था बिना इरादा पानी हलक से नीचे उतर गया या नाक में पानी चढ़ाया और पानी दिमाग को चढ़ गया दोनों सूरतों में रोज़ा जाता रहा। हाँ जब रोज़ा होना याद न हो तो रोज़ा न गया।
प्र0 2 ः क्या औरत को गुस्ल में चोटी खोलनी जरूरी है?
उ0 ः गुस्ल में औरत पर सिर्फ बाल की जड़ तर कर लेना जरूरी है चोटी खोलना जरूरी नहीं। हाँ अगर चोटी इतनी सख्त गुंधी है कि बिना खोले जड़ तर न होगी तो चोटी खोलनी जरूरी है।
प्र0 3 ः दिमाग की झिल्ली तक कोई ज़ख्म है इसमें दवा डाली तो क्या रोज़ा टूट जाएगा?
उ0 ः दिमाग या पेट की झिल्ली तक ज़ख्म है इसमें दवा डाली और दिमाग या पेट की झिल्ली तक दवा यकीनी तौर पर पहुँच गयी तो रोज़ा जाता रहा और अगर मालूम न हो कि दिमाग या पेट तक दवा पहुँची या नहीं और वह दवा तर थी जब भी रोज़ा जाता रहा और खुश्क (सूखी) थी तो रोज़ा न गया।
प्र0 4 ः नमाज़ में किसी नाबालिग ने लुक्मा दिया तो नमाज़ रही या गई?
उ0 ः लुक्मा देने वाले के लिए बालिग होना शर्त नहीं बालिग होने के करीब वाला भी लुक्मा दे सकता है बशर्ते कि नमाज़ जानता हो और नमाज़ में हो।

माहे स्याम हेल्प लाइन में मुफ्तियों व उलमाओं के सम्पर्क व व्हाट्एप नम्बर-
1. मुफ्ती मो0 इलयास खाँ नूरी मुफ्ती-ए-आज़म कानपुर 9935366726
2. मौलाना मो0 हाशिम अशरफी 9415064822
3. मुफ्ती मो0 महताब आलम कादरी मिस्बाही 9044890301
4. मुफ्ती मो0 हनीफ बरकाती मुफ्ती-ए-शहर 9935346220
5. मौलाना परवेज़ अख्तर अलीमी 9676780275
6. मौलाना फतेह मो0 कादरी 9918332871
7. मौलाना मो0 सहीब मिस्बाही 9793174418
8. मुफ्ती मो0 हस्सान अख्तर अलीमी 9161779931
9. मौलाना गुलाम हसन कादरी 7897581967
10. मुफ्ती मो0 जुनैद बरकाती मिस्बाही 9140520832
11. मो0 शाह आज़म बरकाती 9369777701
12. हाफिज़ मो0 अरशद अशरफी 8896406786
13. मास्टर इकबाल अहमद नूरी 8795819161
14. आॅफिस आॅल इण्डिया गरीब नवाज़ कौन्सिल 8052277015

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *