05 June, 2026 (Friday)

राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर BJP का बड़ा खुलासा, पूछा- कमाई से 5 गुना कैसे किया खर्च, कौन कर रहा फंडिंग?

राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर BJP ने बड़ा खुलासा किया है। BJP सांसद संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पिछले 22 साल में किए अपने 54 दौरों पर राहुल गांधी ने करीब 60 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। यह उनकी कमाई से 5 गुना ज्यादा है।
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर BJP ने बड़ा खुलासा किया है। BJP सांसद संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पिछले 22 साल में किए अपने 54 दौरों पर राहुल गांधी ने करीब 60 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। यह उनकी कमाई से 5 गुना ज्यादा है। बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी करीब 22 साल से निर्वाचित पद पर हैं। इन वर्षों में उन्होंने कई बार विदेश दौरे किए हैं। आधिकारिक तौर पर उन्होंने 54 विदेश यात्राएं की हैं। ये यात्राएं सार्वजनिक हैं, लेकिन इनका खर्च पब्लिक नहीं हैष। उनकी हर विदेश यात्रा पर लगभग 3-4 लोग उनके साथ गए। राहुल गांधी की विदेश यात्राओं का कुल खर्च 60 करोड़ रुपये है।
राहुल गांधी ने विदेश यात्राओं पर इनकम से 5 गुना कैसे किया खर्च?
उन्होंने आगे कहा कि हमारे पास 2013-14 से 2022-23 तक राहुल गांधी की इनकम का विवरण है। इस दौरान, 10 साल में राहुल गांधी की इनकम 11 करोड़ रुपये थी। 11 करोड़ रुपये की इनकम पर राहुल गांधी ने 60 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। ये कैसे मुमकिन है। उनको कौन फंड कर रहा है। क्या किसी विदेशी कंपनी ने फंड किया तो क्या राहुल गांधी ने नियमों का पालन किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *