‘रामायण’ ट्रेलर में कौन बना है भगवान विष्णु? एक झलक पर थमी निगाहें, लोग बोले- न महेश बाबू, न रणबीर, ये तो TV के कृष्ण हैं
‘रामायण’ के ट्रेलर में भगवान विष्णु की झलक ने सस्पेंस बढ़ा दिया है। दर्शक सौरभ राज जैन, महेश बाबू या रणबीर कपूर के इस किरदार में होने का अनुमान लगा रहे हैं। एक झलक ने फैंस के बीच उत्साह पैदा कर दिया है।फिल्म निर्देशक नितेश तिवारी की आगामी फिल्म ‘रामायण’ का ट्रेलर सामने आते ही दर्शकों और सिनेमा प्रेमियों के बीच चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। जहां एक तरफ रणबीर कपूर के श्रीराम और भगवान परशुराम के रूप में दोहरे किरदार को लेकर सोशल मीडिया पर काफी उत्साह देखा जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ ट्रेलर में दिखाई गई भगवान विष्णु की एक झलक ने दर्शकों के बीच एक नया सस्पेंस पैदा कर दिया है। उस छोटे सीन में भगवान विष्णु की भूमिका निभा रहे कलाकार की पहचान को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स के बीच तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।
क्या टीवी के ‘श्रीकृष्ण’ बने हैं भगवान विष्णु?
सोशल मीडिया पर एक वर्ग का मानना है कि इस भूमिका में अभिनेता सौरभ राज जैन नजर आ रहे हैं। सौरभ राज जैन को बीआर चोपड़ा के प्रसिद्ध पौराणिक धारावाहिक ‘महाभारत’ में भगवान श्रीकृष्ण की यादगार भूमिका के लिए व्यापक पहचान मिली थी। उन्होंने ‘देवों के देव महादेव’ में पहले ही भगवान विष्णु का किरदार अदा किया है। उनके पुराने पौराणिक किरदारों के अनुभव और चेहरे के हाव-भाव की तुलना करते हुए कई प्रशंसकों का दावा है कि ‘रामायण’ के इस सीन में वही दिखाई दे रहे हैं। किसी को भी एक झटके में यही लगेगा कि वो कोई और नहीं बल्कि सौरभ ही हैं
