रामलीला मंचों पर पवित्र रामायण का परायण पाठ हुआ शुरू
अम्बेडकरनगर। रामलीला मंचों पर पवित्र रामायण का परायण पाठ शुरू किया गया। नवरात्रि के प्रथम दिन श्री रामलीला कमेटी हयातगंज के राम रंग मंच पर नवान्हपारायण की शुरुवात हो गयी है। इस वर्ष जहां पर कोरोना महामारी को देखते हुए भगवान श्री राम के जीवन पर आधारित राम लीला के मंचन न करने का निर्णय कमेटी ने लिया है। वहीं नवान्हपारायण पाठ कमेटी के अध्यक्ष प0 राकेश मिश्रा,संचालक अनिरुद्ध अग्रवाल , निर्देशक बजरंगी लाल सोनी आदि द्वारा रामायण के एक खण्ड का पाठ राम रंग मंच पर किया गया। जो नव दिन जारी रहेगा। दशहरे के दिन हवन पूजन व प्रसा
द वितरण किया जाएगा। रामलीला मंच के पदाधिकारियों द्वारा बताया गया कि रामलीला कब दौरान काफी भीड़ होती थी। भीड़ को रोक पाना इस महामारी में संभव नही था। इस नाते कमेटी ने रामलीला के मंचन न करने का निर्णय लिया है।
