05 September, 2026 (Saturday)

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने नए साल पर दिया तोहफा, जानिए क्या है पूरा मामला?

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने नए साल पर बड़ा तोहफा दिया है। यह ​तोहफा प्रमोशन का है जो सीएम योगी ने जल निगम के इंजीनियरों को दिया है। शासन और प्रशासन को कसकर रखने वाले योगी आदित्यनाथ अच्छा और उत्कृष्ट कार्य करने पर अपने अधिकारियों और कर्मचारियों को पदोन्नति जैसे तोहफे भी देते हैं, इसका उदाहरण जल निगम के इंजीनियरों के प्रमोशन के रूप में देखने को मिला है।

नए साल में जल निगम (ग्रामीण) के इंजीनियरों को योगी सरकार ने पदोन्नति का खास तोहफा दिया है। नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के प्रमुख सचिव अनुराग श्रीवास्तव के निर्देश पर विभाग के 85 इंजीनियरों का प्रमोशन किया गया है। 69 अवर अभियंता प्रमोशन पाकर सहायक अभियंता और 16 सहायक अभियंता अधिशासी अभियंता बन गये हैं। प्रमोशन मिलने से खुश इंजीनियरों की तालियों से जल निगम कार्यालय गूंज उठा।

जल निगम (ग्रामीण) में सहायक और अधिशासी अभियंताओं के पद रिक्त होने के कारण भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन की गति प्रभावित हो रही थी। साथ ही काफी समय से विभाग में इंजीनियरों का प्रमोशन भी रुका हुआ था।

ऐसे में जल जीवन मिशन की योजनाओं को और रफ्तार देने के लिये नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के प्रमुख सचिव अनुराग श्रीवास्तव के निर्देश पर जल निगम (ग्रामीण) के एमडी डॉ. बलाकार सिंह व अधिकारियों ने अभियंताओं के पदोन्नति की प्रक्रिया को पूरा किया।

पदोन्नति पाकर इंजीनियरों में खुशी है। इंजीनियरों का कहना है कि हम अपनी पूरी क्षमता के साथ फील्ड में जल जीवन मिशन के साथ सरकार कि अन्य योजनाओं को पूरा करने के लिये तत्पर हैं। इंजीनियरों ने पदोन्नति के लिये सरकार व विभागीय अधिकारियों का आभार व्यक्त किया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed