05 June, 2026 (Friday)

नौकर को पीटना मालिक को पड़ गया महंगा, उतार दिया मौत के घाट, गुरुग्राम में खौफनाक वारदात

हरियाणा के गुरुग्राम से हत्या की सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक फार्म हाउस पर नौकर ने अपने ही मालिक की बेरहमी से हत्या कर दी है। आइए जानते हैं इस मामले के बारे में सबकुछ।
हरियाणा के गुरुग्राम से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक मालिक को उसके नौकर ने ही मौत के घाट उतार दिया है। सामने आई जानकारी के मुताबिक, यहां एक मालिक को नौकर को पीटना महंगा पड़ गया। नौकर ने फार्म हाउस में मालिक को मौत के घाट उतार दिया है। 20 साल पुराने नौकर ने तेजधार हथियार से मालिक की हत्या कर दी है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी नौकर खेमचंद को गिरफ्तार कर लिया है। 65 वर्षीय खेमचंद उत्तर प्रदेश का निवासी है।
क्या है पूरा मामला?
गुरुग्राम के सोहना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक फार्म हाउस में काम करने वाले नौकर ने ही अपने मालिक को मौत के घाट उतार दिया। जानकारी के मुताबिक, यह घटना 6 अप्रैल 2026 को सोहना-बल्लभगढ़ रोड स्थित हरचंदपुर बस अड्डे के पास स्थित एक फार्म हाउस की है। मृतक व्यक्ति की पहचान 36 वर्षीय राहुल के रूप में की गई है। मृतक गुरुग्राम के घाटा गांव का निवासी था।

पुलिस ने क्या बताया?
पुलिस विभाग के PRO संदीप की माने तो जांच के दौरान अपराध शाखा सोहना की टीम ने कार्रवाई करते हुए 7 अप्रैल को हत्या के आरोपी 65 वर्षीय खेमचंद (निवासी बुलंदशहर, यूपी) को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह मृतक के व्यवहार से नाराज था, क्योंकि राहुल अक्सर उसके साथ मारपीट करता था। इसी रंजिश के चलते 5 अप्रैल की रात आरोपी ने फार्म हाउस में तेजधार हथियार से राहुल की गर्दन पर कई वार कर उसकी हत्या कर दी।

दिल्ली भाग गया था आरोपी
जानकारी के अनुसार, मालिक की हत्या करने के बाद आरोपी छिपने के लिए दिल्ली भाग गया था। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *