06 June, 2026 (Saturday)

दो बच्चियों समेत मां के सुसाइड का मामला

भोपाल। राजधानी के गुनगा में दो बच्चियों समेत महिला के सुसाइड मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने पति, देवर और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही फरार सास की तलाश में टीम जुट गई है। आरोपियों के खिलाफ प्रताड़ित करने का मामला दर्ज किया गया है।

दरअसल बीते दिनों दिल को झकझोर देने वाला मामला सामने आया था जहां एक महिला ने अपनी तीन बच्चियों के साथ आत्महत्या की कोशिश की थी। इस घटना में दो मासूम की दर्दनाक मौत हो गई थी। वहीं एक की हालत गंभीर है जिसका इलाज जारी है। इस मामले में गुनगा थाने में दहेज को लेकर हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

इस मामले में भोपाल ग्रामीण एसपी ने कहा था कि पति शराब का आदी है जिसकी वजह से दोनों के बीच आए दिन विवाद होता रहता था। इसी से परेशान होकर महिला ने आत्महत्या कर ली थी

शिवराज सिंह ने जताया था शोक 

दुखद घटना पर पूर्व सीएम शिवराज ने शोक जाहिर करते हुए अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि मन व्यथित है, यह घटना समाज को सोचने पर विवश करती है, समाज शर्मसार है।उन्होंने कहा कि एक मां को फांसी के फंदे पर झूलना पड़ा क्योंकि वह बेटा पैदा नहीं कर पाई, यह घटना समाज को सोचने के लिए विवश करती है। पूर्व सीएम ने कहा एक ही मां की कोख से बेटा और बेटी दोनों जन्म लेते है फिर यह भेदभाव क्यों ? उन्होंने कहा बिना बेटी के कोई समाज आगे नहीं बढ़ सकता है। शिवराज ने कहा भाई दूज के दिन मेरे जीवन में यही संकल्प है, बेटा बेटी की बराबरी के लिए मिशन के रूप में हर संभव कार्य करूंगा।

क्या है पूरा मामला 

भोपाल के गुनगा थाना क्षेत्र के रोडिया गांव में संगीता यादव नाम की एक महिला ने तीन बेटियों के साथ फांसी लगा ली थी। इसमें मां और दो बेटियों की मौत हो गई थी। वहीं एक बेटी की सांसे चल रही थी जिसे इलाज के लिए भोपाल हमीदिया अस्पताल रेफर किया गया। मिली जानकारी के अनुसार मृतकों के नाम आराध्या (5 साल), श्रष्टि (डेढ़ साल) और मां संगीता (28 साल) एक बेटी मनु (ढाई साल) को भोपाल रेफर किया गया था।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed