ट्रंप ने करवाया वेनेजुएला में शिप पर हमला, 3 की मौत, ड्रग तस्करी नेटवर्क को जड़ से खत्म करेंगे
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने अमेरिकी सेना को वेनेजुएला के पास अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र में खड़े एक ड्रग्स से लदे जहाज पर हमला करवाया है. इसे अमेरिकी के अंदर आने से रोकने के लिए ये कदम उठाया गया था. इस हमले में 3 लोगों की मौत हुई है. अमेरिका द्वारा वेनेजुएला पर ये दूसरा बड़ा हमला है. बता दे कि ट्रंप ने इस अटैक को ड्रग तस्करी की रोकथाम में बड़ा कदम बताया है.
ड्रग तस्करी नेटवर्क को जड़ से खत्म करने का इरादा
ट्रंप प्रशासन द्वारा किए गए इस हमले के पीछे की मंशा यह है कि ड्रग माफियाओं को सबक सिखाया जाए और इनके नेटवर्क को पूरी तरह खत्म किया जा सके. ये नार्को टेररिस्ट के खिलाफ किया गया हमला था, जो अमेरिका के दक्षिण कमान एरिया में सक्रिय रूप से काम कर रहा है. ट्रंप ने बताया कि ये कार्रवाई उनके कहने पर इंटरनेशनल वाटर ट्रांसपोर्टिंग में वेनेजुएला से अमेरिका की तरफ बढ़ रहे ड्रग्स कार्टेल पर किया गया था.
ड्रग तस्करी जैसी हरकतों को बरदाश्त नहीं करेगी ट्रंप सरकार
डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पोस्ट के जरिए बोला कि अगर आप इस तरह ड्रग्स ले जा रहे हैं, तो सावधान हो जाइए हमारी नजर आप पर है क्योंकि ये अमेरिकियों की जान ले सकते हैं. उनका दावा है कि अमेरिकी समाज का विनाश करने वाली चीज ड्रग्स है, जो कई लाख अमेरिकियों की जान ले चुका है. अब उनकी सरकार इसे बर्दाश्त नहीं करेगी और ऐसे नेटवर्क्स की तलाश कर उसे जड़ से खत्म करेगी.
