06 June, 2026 (Saturday)

जम्मू -कश्मीर में स्कूल कॉलेज 31 दिसंबर तक बंद

जम्मू-कश्मीर में सभी स्कूल और कॉलेज 31 दिसंबर तक बंद रहेंगे। जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने नई गाइडलाइंस रविवार को जारी कर हैं। किसी और भी एक्टिविटी के लिए कोई फ्रेश परमिशन और पास की जरूरत नहीं होगी। आपको बता दें कि जम्मू और कश्मीर रीजन में 20 जिलों में से 10 जिले ऑरेंज कैटगरी में हैं। स्टेट एग्जीक्यूटिव कमेटी के चैयरपर्सन औऱ चीफ सेक्रेटरी ने रविवार को निर्देश जारी किए हैं कि 31 दिसंबर तक सभी स्कूल कॉलेज और शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे।

जम्मू-कश्मीर में कोरोना के लागातार बढते मामलों और भारी बर्फबारी जारी रहने की वजह से ये फैसला लिया गया है। आपको बता दें कि स्कूल में 50 फीसदी टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ के साथ स्कूल खुलेंगे। 9वीं से 12वीं स्कूल तक के स्टूडेंट्स को (जो कंटेनमेंट जोन के बाहर हैं) स्कूल में शिक्षकों से गाइडलाइंस के लिए जा सकते हैं।

आपको बता दें कि जम्मू कश्मीर में रविवार को कोरोना के 471 नए मामले सामने आए। इसके साथ संक्रमितों की कुल संख्या 109,854 हो गई। संक्रमण से उबरने वालों की कुल संख्या 103,082 तक पहुंच गई.

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *