17 September, 2026 (Thursday)

चाइना मास्टर्स क्वार्टर फाइनल में नहीं चला किदांबी श्रीकांत का जादू, सीधे सेटों में हांगकांग के खिलाड़ी ने हराया

भारत के अनुभवी बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत का सफर चाइना मास्टर्स में खत्म हो गया है। श्रीकांत को क्वार्टर फाइनल में हांगकांग के ली चेक यियू से हार का सामना करना पड़ा।
भारत के अनुभवी बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत का सफर चाइना मास्टर्स में खत्म हो गया है। श्रीकांत को क्वार्टर फाइनल में हांगकांग के ली चेक यियू से हार का सामना करना पड़ा।
फ्रांस के खिलाड़ी से होगा सेमीफाइनल में सामना
अब सेमीफाइनल मुकाबले में ली चेक का सामना फ्रांस के क्रिस्टो पोपोव से होगा। बता दें कि किदांबी श्रीकांत ने इससे पिछले मैच में काफी शानदार खेल दिखाया था और कनाडा के दुनिया के 9वें नंबर के खिलाड़ी विक्टर लाई को सीधे सेटों में 21-18, 21-19 से हराकर बाहर का रास्ता दिखाया था। लेकिन ली चेक के खिलाफ मैच में वे वह लय कायम नहीं रख सके। पहले गेम के बीच में जैसे ही उनके हाथ से बढ़त निकली, मैच में वापसी करना उनके लिए मुश्किल हो गया और वे पूरे मुकाबले के दौरान जूझते ही नजर आए।

श्रीकांत ने शुरुआत में दिखाया था दमदार खेल
मैच की शुरुआत में श्रीकांत ने काफी तेजी दिखाई और लगातार 3 पॉइंट लेकर 3-0 की बढ़त बना ली। हालांकि ली चेक ने भी तुरंत वापसी की और लगातार 3 पॉइंट हासिल करके स्कोर 3-3 से बराबर कर दिया। इसके बाद हांगकांग के खिलाड़ी ने एकतरफा खेल दिखाते हुए लगातार 6 पॉइंट बनाए और स्कोर को 14-6 पर पहुंचा दिया। हालांकि श्रीकांत ने बाद में वापसी करने की पूरी कोशिश की, लेकिन शुरुआती अंतर इतना बड़ा हो गया था कि उसे पाना आसान नहीं था। ली चेक ने संयम बनाए रखा और पहला गेम आसानी से अपने नाम कर लिया।

दूसरे सेट में देखने को मिली कड़ी टक्कर
दूसरे गेम में दोनों खिलाड़ियों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। श्रीकांत ने एक बार फिर आक्रामक खेल दिखाते हुए शुरुआत में ही 4-0 की बढ़त बना ली, लेकिन ली चेक ने भी हार नहीं मानी और लगातार पॉइंट जीतकर स्कोर 4-4 से बराबर कर दिया। इसके बाद दोनों के बीच लंबा गेम हुआ और मुकाबला इतना कड़ा हो गया कि बढ़त बार-बार बदलती रही। दोनों खिलाड़ी एक-दूसरे को बराबर की टक्कर देते हुए 15-15 के स्कोर तक पहुंचे।

आखिरी सेट में पीछे रह गए श्रीकांत
जब ऐसा लगा कि श्रीकांत मैच में वापसी कर रहे हैं, तभी ली चेक ने दमदार वापसी की। उन्होंने लगातार 3 पॉइंट लेकर स्कोर 18-15 कर दिया और इसके बाद एक बार फिर लगातार 3 पॉइंट हासिल करके मुकाबला सीधे सेटों में अपने नाम कर लिया। 30 साल के ली चेक इससे पहले मई में सिंगापुर ओपन में भी ऐसा ही कमाल कर चुके हैं, जहां उन्होंने ऑल इंग्लैंड चैंपियन लिन चुन-यी के खिलाफ पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए जीत दर्ज की थी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed