06 June, 2026 (Saturday)

यूपी में दर्दनाक हादसों में 12 लोगों की मौत, लखीमपुर में 8 तो बहराइच में 4 की गई जान, कई घायल

यूपी के दो जिलों में दर्दनाक हादसे हुए हैं। दोनों हादसों में 12 लोगों की मौत हो गई है। यहां लखीमपुर जिले में एक हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि बहराइच जिले में हुए हादसे 4 लोगों की मौत हो गई है।
लखनऊ: यूपी में दो दर्दनाक हादसे सामने आए हैं। दोनों हादसों में कुल 12 लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक लखीमपुर खीरी जिले में सोमवार को एक मैजिक वैन और ट्रक की टक्कर में 8 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में दो अन्य घायल भी बताए जा रहे हैं। इसके अलावा दूसरा हादसा बहराइच में हुआ। बहराइच के एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया, “हमें सूचना मिली थी कि एक कार बहराइच की ओर जा रही थी। बगल की सड़क से एक कंबाइन हार्वेस्टर उससे टकरा गया। मौके पर ही 4 लोगों की मौत हो गई और 2 लोगों को अस्पताल ले जाया गया।”
लखीमपुर खीरी जिले में 8 लोगों की मौत
दरअसल, लखीमपुर खीरी जिले के धौरहरा क्षेत्र में सोमवार सुबह एक मैजिक वैन और ट्रक में टक्कर हो गई। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। धौरहरा के सीओ शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि यह हादसा सिसैया-लखीमपुर नेशनल हाइवे-730 पर हुआ। ईसानगर और धौरहरा कोतवाली क्षेत्र की सीमा पर उन्चगांव और भरेहता गांव के बीच दोनों वाहनों के बीच टक्कर हो गई। पुलिस के मुताबिक लखीमपुर से सिसैया जा रही मैजिक वैन सामने से आ रही ट्रक से टकरा गई। फिलहाल घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

बहराइच में 4 लोगों की मौत
इसी तरह से बहराइच जिले में भी एक दर्दनाक हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है। एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने हादसे की जानकारी देते हुे बताया कि हमें सूचना मिली थी कि एक हादसा हो गया है। एक गाड़ी नानपारा की ओर से बहराइच की ओर तेज रफ्तार में जा रही थी। इसी दौरान सड़क के साइड से एक कंबाइन हार्वेस्टर आया और कार से टकरा गया। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं दो लोग घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए बहराइच जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी मृतक बहराइच के ही रहने वाले हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed