06 June, 2026 (Saturday)

यूपी के इन दो जिलों में नर्सरी से आठवीं तक के सभी स्कूलों का बदला टाइम, भीषण गर्मी के चलते लिया गया फैसला

भीषण गर्मी के चलते स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। साथ ही प्रशासन ने स्कूलों के लिए गाइडलाइन भी जारी की है। गाइडलाइन का पालन न करने पर कार्रवाई की भी चेतावनी दी है।
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भीषण गर्मी के चलते तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया है। हीट वेव को देखते हुए गाजियाबाद और नोएडा के स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी यादव ने ये आदेश जारी किया। इस आदेश में कहा गया है कि गाजियाबाद और नोएडा के यूपी बोर्ड, CBSC, बोर्ड, ICSC बोर्ड के कक्षा नर्सरी से आठवीं तक के सभी स्कूल सुबह 7.30 से दोपहर 12:30 बजे तक ही खुलेंगे।
भीषण गर्मी के चलते गाइडलाइन भी जारी
अधिकारियों ने बताया कि यह निर्णय छात्रों को दोपहर की भीषण गर्मी के चलते लिया गया है। स्कूलों के समय में हुए बदलाव का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने, पीने के पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने और दिन के सबसे गर्म समय के दौरान सभी बाहरी गतिविधियों को स्थगित करने को कहा गया है।

इस हफ्ते की शुरुआत में दोनों जिलों के जिला प्रशासन ने सार्वजनिक लू संबंधी सलाह जारी करते हुए निवासियों से पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, भीषण गर्मी के घंटों के दौरान धूप में निकलने से बचने और लू लगने से बचाव करने का आग्रह किया था।

अभी गर्मी से नहीं मिलने वाली राहत
भारतीय मौसम विभाग ने सोमवार रात और मंगलवार को हल्की बारिश की संभावना के बावजूद, आने वाले दिनों में भी गर्म मौसम जारी रहने का पूर्वानुमान लगाया है। अधिकारियों ने कहा कि मौसम में सुधार होने या नए आदेश जारी होने तक संशोधित समय सारिणी लागू रहेगी।

42 डिग्री के पार पहुंच रहा तापमान
सोमवार को मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो सामान्य से 3.3 डिग्री अधिक था। मंगलवार को भी दिन का तापमान लगभग 42 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed