12 August, 2026 (Wednesday)

‘मौनी रॉय को बदनाम करने की कोशिश’, डेटिंग रूमर्स पर भड़के अर्जुन बिजलानी, एक्ट्रेस के लिए जताई चिंता

अर्जुन बिजलानी ने मौनी रॉय संग अपने डेटिंग रूमर्स के बारे में खुलकर बात की। साथ ही यह भी बताया कि मौनी रॉय इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर से गुजर रही हैं।
मौनी रॉय और अर्जुन बिजलानी के रिश्ते को लेकर लोगों ने कई दावे किए गए हैं। एक्ट्रेस का नाम लगातार उनके सबसे अच्छे दोस्तों में से एक अर्जुन के साथ जोड़ा जा रहा है। सूरज नांबियार से तलाक की खबरों के बीच मौनी और अर्जुन को लेकर डेटिंग रूमर्स सामने आए हैं, जिन पर अब तक एक्ट्रेस की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। अब उनके बीच रोमांटिक रिश्ते की अफवाहों को गलत बताते हुए, अर्जुन ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा कि ‘कोई न कोई मौनी को बदनाम करने की कोशिश कर रहा है। मुझे नहीं पता कौन।’
मौनी रॉय पर लगे आरोपों पर अर्जुन बिजलानी ने दी सफाई
अर्जुन ने यह भी बताया कि मौनी की जिंदगी में बहुत कुछ चल रहा है। उन्होंने बताया कि एक्ट्रेस ‘अपनी जिंदगी के एक मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। टेली मसाला को दिए इंटरव्यू में अर्जुन बिजलानी ने कहा, ‘मौनी अपनी जिंदगी के एक मुश्किल दौर से गुजर रही हैं।’ उन्होंने आगे बताया कि लोग उनकी जिंदगी के बारे में झूठी बातें फैला रहे हैं। एक्टर ने कहा, ‘पहले उनकी सेक्सुअलिटी के बारे में कुछ कमेंट्स किए गए फिर किसी ने उनके शराब पीने के बारे में कुछ कहा। मेरा मतलब है, हर कोई पार्टी में जाता है। हर कोई मजा करता है। यह नॉर्मल है।’
मौनी रॉय संग डेटिंग रूमर्स पर अर्जुन बिजलानी ने तोड़ी चुप्पी
अर्जुन बिजलानी ने उन लोगों की भी आलोचना की जो उनके रिश्ते पर सवाल उठा रहे हैं और कहा कि दोनों ने एक शो में साथ काम किया है और कई वीडियो भी साथ बनाए हैं। उन्होंने बताया कि वे 50 बार डिनर पर गए हैं और साथ में अच्छा समय बिताया है। एक्टर ने कहा कि उन्हें समझ नहीं आता कि कोई उनके बारे में ऐसी बातें क्यों लिखेगा। वे शायद उन रिपोर्ट्स का जिक्र कर रहे थे, जिनमें दोनों के बीच रोमांटिक रिश्ते का दावा किया गया था। अपने और मौनी के डेटिंग रूमर्स पर बात करते हुए अर्जुन ने कहा कि उनकी दोस्त क्रिस्टल डिसूजा ने इसका सही जवाब दिया, क्योंकि वह उन्हें अच्छी तरह जानती हैं। उन्होंने कहा,
मौनी रॉय का 2026 में हुआ तलाक
मौनी रॉय और अर्जुन बिजलानी ने मशहूर शो ‘नागिन’ में साथ काम किया है। तब से दोनों बहुत अच्छे दोस्त भी हैं। हाल ही में मौनी रॉय ने बिजनेसमैन सूरज नांबियार को तलाक दिया था, जबकि अर्जुन की शादी नेहा स्वामी से हुई है और उनका एक बेटा भी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *