10 September, 2026 (Thursday)

फैजल खान उर्फ खान सर के वो 4 झूठ जो पड़ गए उन्हीं पर भारी, अब पुलिस कर रही गिरफ्तारी के लिए तलाश

पटना में कोचिंग सेंटरों के बीच हुए विवाद को लेकर हंगामा लगातार जारी है। इस पूरे विवाद में ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद की गिरफ्तारी हो चुकी है। वहीं, अब फैजल खान उर्फ खान सर पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है।
बिहार की राजधानी पटना में कोचिंग सेंटर पर फायरिंग मामले में पटना पुलिस एक्शन मोड में है। पुलिस प्रसिद्ध शिक्षक फैजल खान उर्फ खान सर के खिलाफ FIR दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, खान सर के खिलाफ हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। ये FIR कदमकुआं थाने दर्ज की गई है जिसके बाद पुलिस अब खान सर की गिरफ्तारी के लिए उनकी तलाश कर रही है। इस बीच खान सर की ओर से कई झूठे दावों की भी हकीकत सामने आ गई है। आइए जानते हैं ऐसे 4 झूठ के बारे में जो कि खान सर पर ही भारी पड़ गई है

क्या है पूरा विवाद?
दरअसल, 2 जून की रात पटना में फैजल खान उर्फ खान सर की कोचिंग के बाहर बवाल हुआ था जिसका वीडियो भी सामने आया है। बवाल के बाद ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद की गिरफ्तारी हो चुकी है। वहीं, अब फैजल खान उर्फ खान सर पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। वीडियो में खान सर के बॉडीगार्ड्स के फायरिंग कर दिख रहे हैं जिसके बाद पुलिस ने दो गार्ड को गिरफ्तार किया, उससे पूछताछ की और अब फैजल खान उर्फ खान सर के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। अब खान सर की मुश्किलें बढ़ रही हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए पटना पुलिस छापेमारी कर रही है।

खान सर का पहला झूठ
दरअसल, 2 जून को खान सर की कोचिंग के बाहर बवाल हुआ था, मारपीट का वीडियो सामने आया था। लेकिन इसे लेकर फैजल खान उर्फ खान सर ने बार-बार अपना बयान बदला, बार-बार झूठ बोला। तो सबसे पहले उनकी झूठ आपके सामने रखते हैं। 2 जून की घटना के तुरंत बाद खान सर ने कहा कि उनके विरोधी कोचिंग माफिया या असामाजिक तत्वों ने आकर दफ्तर में तोड़फोड़ की और 8 से 10 राउंड फायरिंग की लेकिन बाद में उन्होंने अपना बयान बदल लिया और कहा कि उन्होंने हड़बड़ी में ये बयान दिया था।
खान सर का दूसरा झूठ
खान सर ने अपने बयान में दावा किया कि बाहरी हमलावरों ने 8-10 राउंड फायरिंग की। फायरिंग वाली बात को मिसफायर हो गई और सामने ये आया कि फायरिंग किसी और ने नहीं बल्कि खान सर के गार्ड ने ही किया था। इस बात का खुलासा उस वीडियो के सामने आने के बाद हुआ जिसमें फैजल खान उर्फ खान सर के दो बॉडीगार्ड फायर करते दिख रहे हैं। CCTV सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई भी की। पटना पुलिस ने फैजल खान उर्फ खान सर के दो बॉडीगार्ड को गिरफ्तार भी कर लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है जिसके आधार पर खान सर के खिलाफ FIR भी दर्ज हो गई है।

खान सर का तीसरा झूठ
वारदात वाले दिन फैजल खान ने दावा किया कि उनके गार्ड की पिटाई हुई जिसमें उसका सिर फट गया है। जबकि सच्चाई ये है कि वो गार्ड उनका गार्ड नहीं है बल्कि, उस कोल्ड स्टोरेज मालिक का गार्ड है जिसमें खान सर और रौशन आनंद सर का कोचिंग चलता है। ज्ञान बिन्दु कोचिंग के संचालक रौशन आनंद ने गिरफ़्तारी के समय कहा भी था कि मुझे किसान कोल्ड स्टोरेज और खान सर मिलकर बर्बाद करना चाहते हैं। जिस गार्ड की पिटाई हुई थी उसने खुद भी कबूल किया कि वो खान सर नहीं बल्कि किसान कोल्ड स्टोरेज का गार्ड है।

खान सर का चौथा झूठ
खान सर के एक और झूठ का खुलासा हुआ है। खान सर ने कहा था कि उनकी लोकप्रियता और सस्ता कोर्स चलाने की वजह से उनकी कोचिंग पर हमला हुआ। उनका कहना है कि लोग उनकी कोचिंग को बंद कराना चाहते हैं ताकि महंगी कोचिंग चल सके। लेकिन सच्चाई ये है कि मारपीट ज्ञान बिंदु कोचिंग के पोस्टर को फाड़ने को लेकर हुई थी। इसका सबूत इंडिया टीवी के पास है। झगड़े की शुरूआत का राज वीडियो में छिपा है। दरअसल, पोस्टर ज्ञान बिंदु कोचिंग की ओर से लगाया गया था जिसे किसान कोल्ड स्टोरेज के गार्ड चुन-चुन कुमार ने हटाया था। वीडियों में कोल्ड स्टोरेज का मालिक आरबी प्रसाद भी दिख रहा है। इस पोस्टर को हटाने के बाद ही ज्ञान बिंदु कोचिंग के लोगों ने मारपीट की थी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed