05 June, 2026 (Friday)

पौधों में आलू, प्याज और अंडे का छिलका डालने से क्या होता है?

पौधों को हरा भरा रखने और बढ़ाने में खाद का अहम रोल होता है। आलू, प्याज और अंडे के छिलके भी पौधे में खाद का काम करते हैं। ये छिलके मिट्टी की गुणवत्ता को सुधारने और पौधों को पोषण देने में मदद करते हैं। चलिए जानते हैं इनके फायदे और इनका पौधों में किस तरह इस्तेमाल करना चाहिए?
आलू का छिलका: आलू के छिलकों में पोटैशियम, फॉस्फोरस और स्टार्च होता है। ये पौधों की ग्रोथ और जड़ों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। इसके छिलकों को छोटे टुकड़ों में काटकर सुखा लें या कंपोस्ट में मिलाएं। सीधे ज्यादा मात्रा में डालने से फंगस लग सकती है।
प्याज का छिलका: प्याज के छिलकों में कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। ये मिट्टी को पोषक बनाते हैं और कुछ कीटों को दूर रखने में मदद कर सकते हैं। प्याज के छिलकों को पानी में 24 घंटे भिगोकर उसका पानी भी पौधों में डाल सकते हैं।
अंडे का छिलका: अंडे के छिलके कैल्शियम का बेहतरीन स्रोत होते हैं। ये पौधों में कैल्शियम की कमी दूर करने और जड़ों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। टमाटर, मिर्च और गुलाब जैसे पौधों के लिए खास फायदेमंद माने जाते हैं। छिलकों को धोकर सुखाएं, फिर पीसकर पाउडर बना लें और मिट्टी में मिलाएं।
इन बातों का रखें ध्यान: सब्जियों के गीले छिलके डालने से बदबू और कीड़े लग सकते हैं इसलिए उन्हें हमेशा सुखाकर या कंपोस्ट बनाकर इस्तेमाल करें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *