06 June, 2026 (Saturday)

नशे में धुत शख्स ने छोटे भाई को तड़ातड़ मारीं 3 गोलियां, इस बात पर उठा लिया खौफनाक कदमनशे में धुत शख्स ने छोटे भाई को तड़ातड़ मारीं 3 गोलियां, इस बात पर उठा लिया खौफनाक कदम

Sitapur Family Dispute Shooting: सीतापुर में एक शख्स ने अपने ही छोटे भाई पर गोलियां बरसा दीं। उसने एक के बाद एक तीन गोलियां अपने भाई पर दाग दीं, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।
Sitapur Shooting Case: यूपी के सीतापुर में शुक्रवार देर शाम पारिवारिक विवाद के चलते बड़े भाई ने छोटे भाई को गोली मार दी। बड़े भाई के दिल में अपने छोटे भाई के प्रति इतना आक्रोश था कि उसने अवैध तमंचे से तीन गोलियां मार दीं। गोली लगने से छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायल को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
संपत्ति विवाद में छोटे भाई को मारी गोली
मामले की जानकारी होते ही आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। घटना को लेकर संपत्ति विवाद बताया जा रहा है। वारदात के दौरान दोनों भाई शराब के नशे में थे। यह पूरा मामला महोली कोतवाली क्षेत्र के कैमहरा रघुवर दयाल गांव का है।

नशे में धुत होकर भाई पर की फायरिंग
बताते चलें कि कैमहरा रघुवर दयाल गांव के रहने वाले कौशल बाबू मिश्र और चुम्मन लाल मिश्र के बीच फसल को लेकर एक दिन पहले विवाद हुआ था, जिसमें चुम्मन लाल मिश्र ने अपने बड़े भाई कौशल बाबू मिश्रा से अपने हिस्से के गेहूं लेने को कहा था। इसी बात को लेकर दोनों भाइयों में विवाद हुआ था। फिर शुक्रवार शाम करीब साढ़े 7 बजे दोनों भाई घर पर मौजूद थे। चुम्मन लाल मिश्र, कौशल बाबू घर के बाहर खीरा खा रहा था। तभी उसका बड़ा भाई कौशल बाबू मिश्रा शराब पीकर घर पहुंचा और भाई चुम्मन से एक दिन पहले के विवाद को लेकर कहासुनी होने लगी।
असलहे से एक के बाद एक तीन गोलियां दागीं
देखते ही देखते दोनों भाइयों में विवाद बढ़ गया, जिसमें बड़े भाई कौशल बाबू मिश्रा ने अपने छोटे भाई चुम्मन लाल मिश्र को अवैध असलहे से गोली मार दी। गोली लगने के बाद छोटा भाई चुम्मन लाल मिश्र कुछ समझ पाता, उससे पहले बड़े भाई ने अवैध असलहे से दूसरी गोली लोड की और फिर से छोटे भाई को मार दी जो उसके पैर में जा लगी। दो गोलियां लगने के बाद छोटा भाई गिर गया। इसी बीच बड़े भाई ने अवैध तमंचे में तीसरी गोली भी मार दी जो छोटे भाई के पंजे को चीरती हुई निकल गई।

पुलिस ने घायल को पहुंचाया अस्पताल
तीन गोलियां लगने के बाद चुम्मन लाल मिश्र घर के अंदर गिर पड़ा। रात के समय चली गोली की आवाज सुनकर लोग जमा हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायल चुम्मन लाल को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल चुम्मन लाल मिश्र को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं, घटना के बाद कौशल बाबू मिश्रा मौके से फरार हो गया। पुलिस हमलावर बड़े भाई कौशल बाबू मिश्रा मिश्रा की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed