नए मंडल रेल प्रबंधक ने कार्यभार ग्रहण किया
कानपुर/ प्रयागराज। मोहित चंद्रा ने मंडल रेल प्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज का पदभार ग्रहण किया। श्री चंद्रा इसके पूर्व मुख्य बिजली लोको इंजीनियर/उत्तर रेलवे, बड़ौदा हाउस, नई दिल्ली के पद पर 2016 से पदासीन थे। आईआईटी रूड़की से वर्ष 1989 में बी.ई. इलेक्ट्रिकल उत्तीर्ण करने के पश्चात श्री चंद्रा ने माह जनवरी 1991 में इंडियन रेलवे इंस्टीट्यूट आफ इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, नासिक बतौर प्रोबेशनरी आफिसर ज्वाइन किया। बिजली विभाग के महत्वपूर्ण और वरिष्ठ पदों पर रहते हुए श्री मोहित चंद्रा ने विद्युत इंजनों के अनुरक्षण एवं परिचालन के क्षेत्र में विशेषज्ञता हासिल की। श्री मोहित चंद्रा को भारतीय रेलवे पर कार्य के अनुभव के साथ साथ यूपीएससी में प्रशासकीय कार्यों का भी अनुभव रहा है। आपने यूपीएससी में ज्वांइट सेकेट्री के पद पर कार्य करते हुए विभिन्न यूपीएससी सेवाओं से जुड़े अनुशासनात्मक मामलों का कुशलतापूर्वक निस्तारण किया। साथ ही यूपीएससी परीक्षाओं से संबंधित आवश्यक कार्रवाईयों के उत्तरदायित्वों का भी कुशलतापूर्वक निर्वहन किया ।
