06 June, 2026 (Saturday)

छात्रा को बॉयफ्रेंड ने रूम में बुलाया, फिर 3 दोस्तों के साथ मिलकर किया सामूहिक दुष्कर्म, हैवानियत की सीमा पार

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में हैवानियत की सीमा पार कर दी गई है। यहां एक युवक ने छात्रा से पहले संबंध स्थापित किया और फिर रूम में बुलाकर दोस्तों के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। इस मामले में 4 गिरफ्तार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। घटना इन्फोवैली थाना क्षेत्र के कैमटिया इलाके की बताई जा रही है, जहां एक हॉस्टल में इस वारदात को अंजाम दिए जाने का आरोप लगा है। इस घटना के सामने आने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और राजधानी में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।
पीड़िता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक, उसका अपने एक सहपाठी युवक के साथ संबंध था। आरोप है कि युवक ने उसे अपने कमरे में बुलाया था। वहीं पर उसके बॉयफ्रेंड और उसके तीन दोस्तों ने मिलकर उसके साथ गैंगरेप किया। घटना के बाद पीड़िता ने इन्फोवैली थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही कमिश्नरेट पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की और मामले की जांच तेज कर दी।

पुलिस ने इस मामले में चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सिपुन बेहरा, रंजन बेहरा, शुभांकर पाढ़ी और रति कांत के रूप में हुई है। इनमें पीड़िता का कथित बॉयफ्रेंड भी शामिल है। पुलिस द्वारा चारों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। इसके साथ ही वैज्ञानिक टीम और फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया ताकि मौके से सबूत जुटाए जा सकें और पूरी घटना की जांच की जा सके।

जानकारी के मुताबिक यह घटना इन्फोवैली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक हॉस्टल में हुई थी। जांच टीम फिलहाल गवाहों के बयान, इलेक्ट्रॉनिक सबूत और घटनास्थल से मिले फॉरेंसिक साक्ष्यों की जांच कर रही है। पुलिस द्वारा मामले के हर पहलू की गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ जांच की जा रही है। जांच पूरी होने तक किसी भी एंगल को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। इस घटना ने राजधानी भुवनेश्वर में छात्राओं की सुरक्षा और निजी हॉस्टलों में निगरानी व्यवस्था को लेकर चिंता पैदा कर दी है। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed