05 August, 2026 (Wednesday)

‘खैरात में मिली है पोजिशन’, ‘लॉकअप 2’ के फाइनल में पहुंचीं शिवांगी जोशी को मिले ताने, शिल्पा शिंदे का रिएक्शन वायरल

शिवांगी जोशी ‘लॉकअप 2’ की पहली फाइनलिस्ट बन गई हैं, लेकिन उनके फाइनल पर जाने को लेकर सोशल मीडिया पर बवाल जारी है। हर्षद चोपड़ा ने समझौता करते हुए शिवांगी को शो का फाइनलिस्ट बना दिया, जिसके बाद से ही शिवांगी जमकर ट्रोल हो रही हैं।
नेटफ्लिक्स के रियेलिटी शो ‘लॉकअप 5’ को इसके टॉप 5 फाइनलिस्ट मिल चुके हैं। आकांक्षा चमोला और वरुण यादव के बाहर होने के बाद अब शिवांगी जोशी, शिल्पा शिंदे, श्रेया कालरा, योगेश रावत और राम कपूर के बीच ‘लॉकअप 2’ की ट्रॉफी के लिए मुकाबला होगा। शो को आज इसका विनर मिल जाएगा, लेकिन फाइल में शिवांगी जोशी की एंट्री को लेकर जमकर बवाल मचा हुआ है। दरअसल, हर्षद चोपड़ा ने ‘लॉकअप 2’ की ट्रॉफी से समझौता करते हुए शिवांगी को शो का पहला फाइनलिस्ट बना दिया और खुद गेम से बाहर हो गए। इस कुर्बानी के लिए एक तरफ जहां हर्षद की जमकर तारीफ हो रही है तो वहीं शिवांगी ट्रोल्स के निशाने पर आ गई हैं। कई ने शिवांगी को स्वार्थी बताया है। यही नहीं, शो के हालिया एपिसोड में तो यहां तक कह गिया गया कि उन्हें ‘खैरात में फिनाले में जगह मिली है’।

शिवांगी जोशी को मिले ताने
हाल ही में लॉकअप 2 के फिनाले एपिसोड का प्रोमो सामने आया है, जो आज रात टेलीकास्ट होगा। यानी आज पता चल जाएगा कि एकता कपूर के शो के इस सीजन का विनर कौन होगा। दूसरी तरफ लॉकअप 2 का जो प्रोमो सामने आया है, उसमें प्रिंस नरूला, श्रेया कालरा से कहते हैं- ‘यहां लोगों ने तुम्हे विलेन बना दिया है, लेकिन हीरो तो कोई भी नहीं है।’ इस दौरान शिवांगी को भी काफी खरी-खोटी सुननी पड़ी। पैनल में बैठी मीडिया ने तो यहां तक कह दिया कि ‘आप फाइनलिस्ट की जिस पोजिशन पर बैठी हैं, वो आपको खैरात में मिली है।’

वायरल हुआ शिल्पा शिंदे का रिएक्शन
शिवांगी जोशी को फिनाले की पोजिशन मिलने पर मिले ताने पर शिल्पा शिंदे का रिएक्शन भी वायरल हो रहा है। वह शिवांगी को मिले तानों पर हंसती हुई नजर आईं। दरअसल, फाइनल में अपनी जगह बनाने के लिए शिवांगी, हर्षद चोपड़ा से ही भिड़ गई थीं और उन्होंने उनकी दोस्ती तक पर सवाल खड़े कर दिए थे। जिसे लेकर हर्षद काफी इमोशनल हो गए और काफी रोए भी। इसके बाद वह शिवांगी को शो का पहला फाइनलिस्ट चुनते हुए खुद शो से बाहर हो गए। यही नहीं, जब अन्य कंटेस्टेंट्स ने शिवांगी को समझाने की कोशिश की तो शिवांगी यह कहती दिखीं कि हर्षद ने ये सब अपने गिल्ट के चलते कि किया है, न कि उनके लिए।

कब और कहां देखें लॉकअप 2 का फिनाले?
‘लॉकअप 2’ फिनाले की बात करें तो शो को आज यानी 5 अगस्त को अपना विनर मिल जाएगा। शिवांगी जोशी, शिल्पा शिंदे, श्रेया कालरा, राम कपूर और योगेश रावत इस सीजन के टॉप 5 फाइनलिस्ट बन गए हैं और अब इनके बीच ट्रॉफी को लेकर कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। हालांकि, ट्रॉफी हासिल करना इतना भी आसान नहीं होगा, इन्हें अपनी जगह सिक्योर रखने के लिए शो के आखिरी तक एक-दूसरे से कड़ा मुकाबला करना होगा। वहीं शो के फिनाले की बात करें तो आज रात 8 बजे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर लॉकअप 2 का फिनाले एपिसोड देखा जा सकता है। शो के विनर को ट्रॉफी के साथ 1 करोड़ का ईनाम मिलेगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *