06 June, 2026 (Saturday)

हांगकांग ने एयर इंडिया की उड़ानों पर लगाया प्रतिबंध, कुछ यात्री पाए गए थे पॉजिटिव

हांगकांग ने नई दिल्ली से एयर इंडिया की उड़ानों पर तीन दिसंबर तक के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। इस सप्ताह एयर इंडिया की उड़ानों से पहुंचे कुछ यात्रियों के कोविड-19 जांच में पॉजिटिव पाए जाने के बाद हांगकांग ने यह कदम उठाया है। यह पांचवां मौका है जब एयर इंडिया की उड़ानों पर हांगकांग सरकार ने प्रतिबंध लगाया है।

इससे पहले एयरलाइंस की दिल्ली-हांगकांग उड़ानों पर 18 अगस्त से 31 अगस्त तक, 20 सितंबर से तीन अक्टूबर तक और 17 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक प्रतिबंध लगाया गया था। इसके अलावा मुंबई से हांगकांग की उड़ानों पर 28 अक्टूबर से 10 नवंबर के बीच प्रतिबंध लगाया गया था।

वायुसेना प्रमुख ने हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर से उड़ान भरी

वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया ने बेंगलुरु के उड़ान क्षेत्र में एक घंटे तक स्वदेश निर्मित हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर से उड़ान भरी। वायुसेना प्रमुख इंडियन सोसायटी ऑफ एयरोस्पेस मेडिसिन के 59वें कांफ्रेंस का उद्घाटन करने के लिए बेंगलुरु आए हुए हैं। उन्होंने ¨हदुस्तान एयरोनाटिक्स लिमिटेड द्वारा निर्मित हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर में को-पायलट के रूप में पहली बार उड़ान भरी है।

ड्रग रैकेट में मदद करने वाला कांस्टेबल गिरफ्तार

ड्रग के खिलाफ अपने जंग में बेंगलुरु पुलिस ने सदाशिवनगर थाने से संबंधित हेड कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया। हेड कांस्टेबल एचसी प्रभाकर पर कांग्रेस नेता के बेटे समेत ड्रग रैकेट मामले के तीन आरोपितों की मदद करने का आरोप है। संयुक्त पुलिस आयुक्त संदीप पाटिल ने कहा कि सेंट्रल क्राइम ब्रांच ने पहले ही बताया था कि तीन लोगों की गिरफ्तारी के बाद प्रभाकर की भूमिका सामने आई है।

टीआरपी घोटाले में ईडी ने दर्ज किया मनी लांड्रिंग का केस

सामान्य सहमति वापस लेकर महाराष्ट्र सरकार भले ही टीआरपी घोटाले की जांच से केंद्रीय जांच ब्यूरो ([सीबीआइ)] को रोकने में सफल रही हो, लेकिन प्रवर्तन निदेशालय ([ईडी)] को वह नहीं रोक पाई। ईडी ने इस मामले में मनी लांड्रिंग का केस दर्ज कर जांच कर शुरू कर दी है और जल्द ही सभी आरोपितों को समन कर पूछताछ भी करेगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *