न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में नवरात्र उत्सव का Video Viral, भक्ति के रंग में सराबोर दिखे लोग; यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया
सोशल मीडिया पर न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में नवरात्र उत्सव का Video Viral हो रहा है। इसमें लोगों को भक्ति और गरबा के रंग में रंगे हुए दिखाया गया है।
न्यूयॉर्क शहर के विश्वप्रसिद्ध टाइम्स स्क्वायर में नवरात्रि उत्सव का एक अनोखा नजारा देखने को मिला। यहां भारतीय समुदाय के लोगों ने रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में गरबा किया। इस आयोजन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। कई लोगों ने इसे भारतीय संस्कृति का गौरव बताया, वहीं कुछ ने “इसे भारत ले जाओ” जैसे कमेंट कर आलोचना की।
एक्स पर शेयर किया गया वीडियो
इस वीडियो को एक्स पर @iAkankshaP नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में टाइम्स स्क्वायर की चमकती बिलबोर्डों के नीचे लोग गोल घेरा बनाकर गरबा करते दिख रहे हैं। लहंगे, कुर्ते और पारंपरिक कपड़ों में सजे प्रतिभागी संगीत की धुन पर तालियां बजाते और घूमते नजर आए। आसपास खड़े पर्यटक भी इस नजारे को देखकर रुक गए। कुछ ने वीडियो बनाया तो कुछ जश्न में शामिल हो गए। परमार ने कैप्शन में लिखा, “न्यूयॉर्क में नवरात्रि का जोश! टाइम्स स्क्वायर, NYC एक जीवंत गरबा मैदान में बदल गया है, जहाँ संगीत, रंग, भक्ति और माँ की भावना सभी को एक साथ ला रही है।”
टाइम्स स्क्वायर पर गरबा फेस्ट
टाइम्स स्क्वायर आमतौर पर पर्यटकों, चमकती स्क्रीनों और व्यस्त भीड़ के लिए जाना जाता है। लेकिन नवरात्रि के दौरान यह जगह कुछ देर के लिए गुजराती लोक नृत्य का मैदान बन गई। गरबा गुजरात का पारंपरिक डांस स्टाइल है, जो नवरात्रि में मां दुर्गा की भक्ति में किया जाता है। लोग गोल घेरे में ताल मिलाकर नाचते हैं। विदेश में रहने वाले भारतीय समुदाय के लिए ऐसे आयोजन अपनी जड़ों से जुड़े रहने का जरिया होते हैं। न्यूयॉर्क जैसे अंतरराष्ट्रीय शहर में यह दृश्य भारतीय संस्कृति की वैश्विक पहुंच को दर्शाता है।
यूजर्स ने दी प्रतिक्रियाएं
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई। कई यूजर्स ने इसे सराहा। उन्होंने कहा कि टाइम्स स्क्वायर जैसी जगह पर भारतीय त्योहार मनाना गर्व की बात है। यह दिखाता है कि भारतीय प्रवासी अपनी परंपराओं को दुनिया के किसी भी कोने में जीवित रखते हैं। कुछ ने इसे सॉफ्ट पावर का उदाहरण बताया। एक यूजर ने लिखा कि यह आयोजन शहर के अधिकारियों द्वारा अधिकृत था, इसलिए इसे अनावश्यक विवाद का विषय नहीं बनाना चाहिए।
कुछ लोगों ने आलोचना भी की
वहीं, इस वीडियो को देखने के बाई कई लोगों द्वारा आलोचना भी की गई। कुछ यूजर्स ने सार्वजनिक स्थान पर इस तरह के बड़े आयोजन पर सवाल उठाए। एक ने लिखा, “सच तो यह है कि आप किसी और एशियाई देश को ऐसी जगहों पर अपना पारंपरिक सांस्कृतिक नृत्य या संगीत पेश करते हुए नहीं देखेंगे। भारतीयों को क्यों लगता है कि वे बस ऐसा कर सकते हैं।” दूसरे ने इमिग्रेशन नियमों से जोड़ते हुए कहा, “यही कारण है कि अमेरिका वीज़ा नियमों को सख्त कर रहा है।” सबसे प्रत्यक्ष प्रतिक्रिया में एक सम्राट ने कहा, “इसे भारत वापस ले जाओ।” कुछ ने डांस को “क्रिंज” बताया और कहा कि इससे विदेश में भारतीयों की छवि प्रभावित हो सकती है। एक कमेंट में लिखा गया, “इसीलिए भारतीयों से नफ़रत की जा रही है। दूसरे देशों में जाकर ऐसा मत करो।”
गौरतलब है कि, इससे पहले मुंबई के शख्स को न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में मिले चैलेंज का वीडियो वायरल हुआ था।
