22 June, 2026 (Monday)

जैश-ए-मोहम्मद की संदिग्ध महिला स्लीपर सेल गिरफ्तार, बबीता से बनी थी खदीजा; मसूद अजहर के साले के संपर्क में थी

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ी एक महिला को हिरासत में लिया गया है। जयपुर में बतौर स्लीपर सेल काम कर रही थी। ऑनलाइन कलमा पढ़कर बबीता ने धर्म परिवर्तन किया था। बबीता पाकिस्तान जाना चाहती थी।
राजस्थान में आतंकवाद निरोधी दस्ते (ATS) ने मिलिट्री इंटेलिजेंस से मिले एक पुख्ता इनपुट के आधार पर राजधानी जयपुर में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। सुरक्षा एजेंसियों ने प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ी एक महिला स्लीपर सेल को हिरासत में लिया है। गिरफ्तार की गई महिला की पहचान बबीता धाकड़ के रूप में हुई है, जो गंगापुर की रहने वाली थी। महिला वर्तमान में जयपुर में रह रही थी।

सामरिक सूचनाएं भेजने का दिया था टास्ट
जानकारी सामने आई है कि ऑनलाइन कलमा पढ़कर बबीता ने धर्म परिवर्तन किया था। धर्म परिवर्तन के बाद उसने अपना नाम खदीजा रखा। बबीता पाकिस्तान जाना चाहती थी। वह सोशल मीडिया के जरिए जैश-ए-मोहम्मद के हैंडलर से संपर्कप में थी। सोशल मीडिया के जरिए कई पाकिस्तान के ऐसे ग्रुप्स जो प्रतिबंधित है, उनके संपर्क में थी। धर्म परिवर्तन कराकर ब्रेन वाश किया और फिर सामरिक सूचनाओं के भेजने का टास्क दिया गया था। चौंकाने वाली बात यह है कि वह जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर के साले उस्ताद गौरी के संपर्क में थी। फिलहाल, एजेंसियां मामले की गहराई से जांच कर रही हैं।

दो सिम कार्ड और एक फेसबुक अकाउंट मिला
खुफिया इनपुट मिलने के बाद एटीएस ने रविवार को उसे हिरासत में लिया था। अदालत में पेश किए जाने के बाद उसे 27 जून तक ATS की हिरासत में भेज दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार, हिरासत में लिए जाने के बाद जब महिला से गहन पूछताछ की गई, तो उसकी गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं। शुरुआती जांच में उसके मोबाइल फोन से कई चौंकाने वाले सबूत मिले हैं। महिला के पास से दो सिम कार्ड और एक फेसबुक अकाउंट मिला है, जिसमें आपत्तिजनक सामग्री और विदेशी प्रोफाइल से जुड़े लिंक पाए गए।

बबीता उर्फ खदीजा की फेसबुक फ्रेंड लिस्ट में कई ऐसी प्रोफाइल थीं, जिनमें जैश-ए-मोहम्मद और अन्य उग्रवादी संगठनों से संबंधित झंडे और हथियारबंद आतंकियों की तस्वीरें लगी हुई थीं। जांच में उसके व्हाट्सएप पर कई पाकिस्तानी नंबरों और अन्य विदेशी संपर्कों से लगातार बातचीत होने के पुख्ता प्रमाण मिले हैं।

पाकिस्तान जाने की थी तैयारी
पूछताछ के दौरान महिला ने सनसनीखेज खुलासे किए हैं। सूत्रों के मुताबिक, महिला ने बताया कि पाकिस्तान में बैठे एक मौलवी ने फोन के जरिए उसका धर्म परिवर्तन कराया था, जिसके बाद उसने अपना नाम खदीजा रख लिया। इतना ही नहीं, हैंडलर्स द्वारा उसे पाकिस्तान बुलाए जाने की पूरी योजना तैयार की जा रही थी। एटीएस ने महिला के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां (निवारण) अधिनियम (UAPA) और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed