ओवैसी के पासे से ममता के लिए सांप-छछूंदर की स्थिति, ओवैसी ने दिया साथ चुनाव लड़ने का प्रस्ताव
पश्चिम बंगाल में भाजपा और वाम-कांग्रेस के मोर्चे से लड़ाई की रणनीति तैयार कर रही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के लिए एआइएमआइएम नेता असदुद्दीन ओवैसी ने सांप-छछूंदर की स्थिति पैदा कर दी है। ओवैसी ने साथ चुनाव लड़ने का प्रस्ताव दे दिया है जिसे स्वीकार करना और न करना दोनों की ममता की मुश्किलें बढ़ाएगा। यही कारण है कि ओवैसी के प्रस्ताव पर तृणमूल में चुप्पी है।
भाजपा को हराने के लिए ओवैसी ममता के साथ मिलकर चुनाव लड़ना चाहते हैं
अभी अभी पश्चिम बंगाल से सटी बिहार विधानसभा की पांच सीटों पर जीत से उत्साहित ओवैसी ने तृणमूल के सामने पासा फेंका था। उन्होंने कहा था कि भाजपा को हराने के लिए वह ममता के साथ मिलकर चुनाव लड़ना चाहते हैं। यह इसलिए एक पासा कहा जा सकता है क्योंकि वहां किसी घोषणा से पहले ओवैसी अपने लिए आधार तैयार करना चाहते हैं।
पश्चिम बंगाल में चार दर्जन सीटों पर अल्पंसख्यक प्रभाव

ममता ओवैसी के साथ जाती हैं तो भाजपा करेगी वार, यदि नहीं तो ओवैसी को मिलेगा मौका
ऐसी स्थिति में ममता के लिए परेशानी यह है कि वह कट्टर राजनीति करने वाले ओवैसी के साथ जाती हैं तो भाजपा को वार करने का और बड़ा मौका मिलेगा। अगर हाथ झिड़कती हैं तो ओवैसी को जमीन पर खुलकर खेलने का मौका मिलेगा।
ओवैसी की नजर उत्तर बंगाल पर है
यह भी ध्यान रहे कि ओवैसी की नजर मुख्यत: उत्तर बंगाल पर है और यही वह क्षेत्र है जहां लोकसभा में भी भाजपा ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया था। बताया जाता है कि यही कारण है कि कुछ दिनों पहले तक परोक्ष रूप से ओवैसी को बाहरी और भ्रमित करने वाले नेता बताकर तंज करने वाली तृणमूल कांग्रेस में अभी चुप्पी है।
ममता के लिए किसी भी दल के साथ हिस्सेदारी करना मुश्किल है
वैसे भी एक दशक से पश्चिम बंगाल पर एकछत्र राज कर रहीं ममता के लिए किसी भी दल के साथ हिस्सेदारी करना बहुत मुश्किल है।
वाम-कांग्रेस के मोर्चा से ममता को और बढ़ेगी परेशानी
यह परेशानी और बढ़ेगी क्योंकि वाम-कांग्रेस का मोर्चा भी तैयार होगा जिसमें हर वर्ग के नेता है। जबकि खुद तृणमूल के कई दिग्गज साथ छोड़ चुके हैं और कई लाइन में खड़े हैं।