आज की ताजा खबर LIVE: आज अमेरिका दुनिया का सबसे Hottest देशः राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
महाराष्ट्र में आज 23 नगर परिषदों और नगर पंचायतों के लिए मतदान होगा. चुनाव आयोग ने 4 नवंबर को चुनाव की घोषणा की थी. साथ ही विभिन्न नगर परिषदों और नगर पंचायतों में 143 सदस्य पदों के लिए भी मतदान होगा. पीएम मोदी बंगाल और असम दौरे पर रहेंगे.
आज की ताजा खबर LIVE: आज अमेरिका दुनिया का सबसे Hottest देशः राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
आज अमेरिका सबसे Hottest देशः राष्ट्रपति ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “एक साल पहले, हमारा देश मर चुका था. लेकिन अब हम दुनिया में सबसे गर्म देश हैं क्योंकि आखिरकार हमारे पास एक राष्ट्रपति है जो अमेरिका को पहले स्थान पर रखता है.”
कश्मीर घाटी में भी शीतलहर जारी
जम्मू-कश्मीर की कश्मीर घाटी में तापमान में गिरावट के साथ शीतलहर जारी है. मौसम विभाग ने श्रीनगर-शहर में न्यूनतम 1.2°C तापमान रहने का अनुमान लगाया है.
असमः राजधानी एक्सप्रेस हादसे का शिकार, 8 हाथियों की मौत
असम के जमुनामुख सानरोजा में राजधानी एक्सप्रेस हादसे का शिकार हो गई है. हादसे में 8 हाथियों की दर्दनाक मौत हो गई. घटना रात करीब 2 बजे की है. हादसे की वजह से ट्रेन के 5 डिब्बे पटरी से उतर गए. यात्रियों को निकालने का काम जारी है.
UP: मुरादाबाद में भी छाया घना कोहरा
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में भी घना कोहरा छाया हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार शहर में आज न्यूनतम तापमान 9.0°C और अधिकतम तापमान 18.0°C रहने का अनुमान है.
हरियाणाः कांग्रेस विधायकों में गंभीरता नहींः मंत्री अरविंद शर्मा
हरियाणा में कांग्रेस विधायकों द्वारा विधानसभा से वॉकआउट करने पर प्रदेश के मंत्री अरविंद शर्मा ने कहा, “कांग्रेस को 82 मिनट दिए गए थे और बीजेपी के पास 60 मिनट थे. उन्होंने 82 मिनट तक बात की, लेकिन जब सुनने की बारी आई तो वे वॉकआउट कर चले गए. जब मुख्यमंत्री हर बात का जवाब दे रहे थे, तो वे चले गए. आप देखेंगे कि उनमें किसी बात की कोई गंभीरता नहीं है. मुख्यमंत्री ने हर बात का जवाब दिया है.”
दिल्ली के राव तुलाराम मार्ग और अक्षरधाम का एक्यूआई 400 पार
दिल्ली के राव तुलाराम मार्ग के आसपास के दृश्य, जहां राष्ट्रीय राजधानी जहरीले धुएं की मोटी परत से घिरी हुई है. सीएक्यूएम (वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग) ने दिल्ली-एनसीआर में जीआरएपी चरण-IV के तहत सभी कार्रवाईयां लागू कर दी हैं. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, इस क्षेत्र का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 403 है, जिसे ‘गंभीर’ श्रेणी में रखा गया है.
जनता तय करेगी कि असली ताकत किसके पास है: केटी रामाराव
राज्य ग्राम पंचायत चुनावों पर बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष के.टी. रामाराव (के.टी.आर.) ने कहा, मुख्यमंत्री ने दावा किया कि कांग्रेस ने स्थानीय चुनावों में 66% जीत हासिल की और इसे अपनी सरकार के लिए वरदान बताया. लेकिन पांच मिनट के भीतर ही उन्होंने अपना बयान बदल दिया और कहा कि स्थानीय चुनाव स्थानीय मुद्दों और जाति पर लड़े जाते हैं, न कि सरकार के प्रदर्शन पर. मुख्यमंत्री जी, अगर आपको सच में लगता है कि जनता आपके साथ है, तो मेरी चुनौती स्वीकार कीजिए: उन 10 विधायकों से इस्तीफा दिलवाइए जिन्हें आपने ‘मवेशियों की तरह खरीदा’ है. आइए उपचुनाव करवाएं. जनता तय करेगी कि असली ताकत किसके पास है और असली बहुमत किसके पास है.
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने श्री सालासर बालाजी मंदिर में की पूजा-अर्चना
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजस्थान के चुरू के श्री सालासर बालाजी मंदिर में पूजा-अर्चना की. (स्रोत: सालासर बालाजी मंदिर पीआरओ)
आज बंगाल और असम के दो दिवसीय दौरे रहेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी शनिवार से पश्चिम बंगाल और असम के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे. जहां वो वे कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. पीएम पश्चिम बंगाल के नादिया जिले के राणाघाट में 3,200 करोड़ रुपए की लागत वाली राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे और इस अवसर पर सभा को संबोधित भी करेंगे.
प्रधानमंत्री मोदी शनिवार से पश्चिम बंगाल और असम के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे. जहां वो वे कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. पीएम पश्चिम बंगाल के नादिया जिले के राणाघाट में 3,200 करोड़ रुपए की लागत वाली राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे और इस अवसर पर सभा को संबोधित भी करेंगे. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे उत्तर भारतीय ओबीसी समाज के साथ संवाद करेंगे. बातचीत के लिए ठाणे के टिप टॉप प्लाजा सभागृह में एक बैठक बुलाई गई है. महाराष्ट्र में 23 नगर परिषदों और नगर पंचायतों के लिए मतदान होगा. चुनाव आयोग ने 4 नवंबर को चुनावों का कार्यक्रम घोषित किया था. 263 नगर परिषदों और नगर पंचायतों के लिए 2 दिसंबर को वोट डाले गए जबकि बची हुई सीटों पर शनिवार को मतदान होंगे.
