यूपी बीजेपी संगठन की लिस्ट जारी, 19 उपाध्यक्ष, 8 महामंत्री बनाए गए, पूजा पाल और राजनाथ सिंह के बेटे को मिली बड़ी जिम्मेदारी
यूपी चुनाव से पहले बीजेपी में बड़ा बदलाव, प्रदेश संगठन की लिस्ट जारी, सपा से आई पूजा पाल को मिली बड़ी जिम्मेदारी
लखनऊः यूपी विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने प्रदेश संगठन में बड़ा बदलाव किया है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने प्रदेश संगठन की लिस्ट जारी कर दी है। पंकज चौधरी की टीम यानी यूपी बीजेपी के संगठन में 19 उपाध्यक्ष और 8 महामंत्री बनाए गए हैं। सपा से बगावत करके बीजेपी में आईं विधायक पूजा पाल को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। रक्षा मंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह के बेटे नीरज सिंह उपाध्यक्ष बनाये गए हैं।
