अमेरिका में मुस्लिम उम्मीदवार की जीत पर खुश हुए ट्रंप, कहा- ‘यह तो हमारे लिए अच्छी खबर है’
अमेरिका के मिशिगन में डेमोक्रेटिक सीनेट प्राइमरी में अब्दुल एल-सैयद ने हेली स्टीवंस को हराकर बड़ी जीत दर्ज की। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसे रिपब्लिकन पार्टी के लिए अच्छी खबर बताया और एल-सैयद पर तीखा हमला बोला।
HIGHLIGHTS
मिशिगन डेमोक्रेटिक सीनेट प्राइमरी में अब्दुल एल-सैयद ने हेली स्टीवंस को हराकर बड़ी जीत दर्ज की।
डोनाल्ड ट्रंप ने एल-सैयद की जीत को रिपब्लिकन पार्टी के लिए ‘अच्छी खबर’ बताया।
अब आम चुनाव में एल-सैयद का मुकाबला रिपब्लिकन नेता माइक रोजर्स से होने की संभावना है।
न्यूयॉर्क: अमेरिका के मिशिगन राज्य में डेमोक्रेटिक पार्टी की सीनेट प्राइमरी में प्रोग्रेसिव नेता अब्दुल एल-सैयद ने बड़ी जीत हासिल की है। उन्होंने पार्टी के बड़े नेताओं द्वारा समर्थित उम्मीदवार और प्रतिनिधि हेली स्टीवंस को कड़े मुकाबले में हराकर डेमोक्रेटिक पार्टी का सीनेट उम्मीदवार बनने का अधिकार हासिल किया। इस जीत को डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रोग्रेसिव गुट के लिए बड़ी सफलता माना जा रहा है। पूर्व सार्वजनिक स्वास्थ्य अधिकारी रह चुके अब्दुल एल-सैयद का यह चुनाव राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बना रहा। इस मुकाबले में बाहरी संगठनों ने भी भारी खर्च किया।
रिपब्लिकन पार्टी के लिए बड़ी खुशखबरी है’
रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकन इजरायल पब्लिक अफेयर्स कमेटी यानी कि AIPAC ने हेली स्टीवंस के समर्थन में रिकॉर्ड 3.2 करोड़ अमेरिकी डॉलर या करीब 304 करोड़ रुपये खर्च किए। इस चुनाव नतीजे पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा कि यह नतीजा रिपब्लिकन पार्टी के लिए ‘बहुत अच्छी खबर’ है। ट्रंप ने अपने पोस्ट में अब्दुल एल-सैयद को ‘कम्युनिस्ट लूजर’ बताया और उन पर यहूदियों और इजरायल के प्रति नफरत का आरोप लगाया। उन्होंने लिखा,
