17 June, 2026 (Wednesday)

IND A vs AFG A, Live Score: वैभव एक बार फिर सस्ते में आउट, लंका को मिली पहली सफलता

IND A vs AFG A Live: ट्राई सीरीज के 5वें मुकाबले में इंडिया ए और अफगानिस्तान ए की टीमें आमने-सामने हैं। भारतीय टीम के लिए आज करो या मरो का मुकाबला है।
IND A vs AFG A, Tri Nation A Series Today Match Live Cricket Score: लगातार दो हार झेल चुकी भारत ए टीम अब ट्राई सीरीज में अपने सबसे बड़े इम्तिहान के लिए तैयार है। दांबुला में टूर्नामेंट के 5वें मैच में अफगानिस्तान ए ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर रनों का अंबार लगाने के इरादे से उतरी है। भारतीय प्लेइंग इलेवन में 3 बदलाव किए गए हैं। प्रभसिमरन सिंह, आयुष बडोनी और अरशद खान प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं हैं। प्रियांश आर्या, कुमार कुशाग्र और अंशुल कंबोज की वापसी हो गई है।
अफगान टीम के खिलाफ आज का मुकाबला भारतीय टीम के लिए किसी फाइनल से कम नहीं है। अगर भारत यह मैच हार जाता है तो खिताबी मुकाबले में पहुंचने की उसकी सारी उम्मीदें खत्म हो जाएंगी। फिलहाल, इंडिया ए के खाते में सिर्फ दो पॉइंट हैं, जबकि मेजबान श्रीलंका ए और अफगानिस्तान ए दोनों के पास चार-चार पॉइंट हैं। भारत का यह लीग चरण का आखिरी मैच है, जबकि अफगानिस्तान को इसके बाद श्रीलंका के खिलाफ भी एक मुकाबला खेलना है। ऐसे में भारतीय टीम के लिए जीत ही एकमात्र रास्ता बचा है।

इंडिया ए (प्लेइंग इलेवन): प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा (कप्तान), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, सूर्यांश शेडगे, विप्रज निगम, अनुकूल रॉय, अंशुल कंबोज, यश ठाकुर।

अफगानिस्तान ए (प्लेइंग इलेवन): इमरान मीर (कप्तान), हसन ईसाखिल, खालिद तानीवाल, बहिर शाह, फरमानुल्लाह सफी, शम्स उर रहमान, मोहम्मद इशाक (विकेटकीपर), जहीर खान, अब्दुल्ला अहमदजई, फैसल खान अहमदजई, फरीदून दाऊदजई।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed