21 October, 2026 (Wednesday)

न कोई ताम-झाम और न भीड़-भाड़, गौरी स्प्रैट संग रजिस्टर्ड मैरिज करेंगे आमिर खान, घर पर ही होगी तीसरी शादी

आमिर खान अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से शादी करने जा रहे हैं। ये एक्टर की तीसरी शादी है। इस बीच अभिनेता ने अपनी शादी पर अपडेट साझा करते हुए बताया कि वह कैसी शादी करना चाहते हैं।
आमिर खान इन दिनों अपनी तीसरी शादी को लेकर चर्चा में हैं। आमिर ने बीते साल अपने बर्थडे पर सभी को अपनी गर्लफ्रेंड से रूबरु कराया था। इसके बाद से हर इवेंट में गौरी उनके साथ नजर आने लगीं, वहीं कुछ दिनों पहले ही खुलासा किया था कि वह गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से तीसरी शादी करने वाले हैं। इस बीच अभिनेता के फैंस उनकी शादी से जुड़ी और भी बातें जानने को बेताब हैं। फैंस जानना चाहते हैं कि आमिर ग्रैंड वेडिंग करेंगे या सिंपल और उनकी शादी में कौन-कौन शामिल होगा। अब आमिर ने खुद अपनी शादी से जुड़े अपडेट साझा किए हैं, जिसके अनुसार वह और गौरी स्प्रैट सिंपल और प्राइवेट शादी करेंगे। यानी उनकी शादी में कोई तामझाम नहीं होने वाला।
आमिर खान करेंगे तीसरी शादी
आमिर खान ने ‘डेकेन क्रॉनिकल’ के साथ बातचीत में बताया कि वह और गौरी बिना किसी तामझाम के सिंपल अंदाज में शादी करेंगे। आमिर के अनुसार वह और गौरी रजिस्टर्ड मैरिज करेंगे, इससे पहले अभिनेता की बेटी आयरा ने भी नुपुर शिखरे के साथ रजिस्टर्ड मैरिज ही की थी और फिर दोनों ने क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी की, जिसकी तस्वीरें-वीडियो काफी चर्चा में रहे।

शादी को लेकर क्या बोले आमिर खान?
आमिर खान ने अपनी तीसरी शादी के बारे में बात करते हुए कहा- ‘हम एक साधारण सी रजिस्टर्ड मैरिज करेंगे, जिसमें हम दोनों के परिवार वाले और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। हम इसे बहुत ही सिंपल रखना चाहते हैं।’ यानी आमिर ने साफ कर दिया है कि वह और गौरी बिना किसी तामझाम या फिर आलीशान सेलिब्रेशन के शादी करेंगे, जिसमें दोनों परिवार के करीबी मौजूद रहेंगे। शादी का कार्यक्रम घर पर ही रखा जाएगा और फिलहाल किसी बड़े उत्सव की प्लानिंग नहीं है।

कब होगी शादी?
रिपोर्ट्स के अनुसार, आमिर खान और गौरी स्प्रैट 5 जुलाई को शादी करने जा रहे हैं। बता दें, गौरी आमिर से 14 साल छोटी हैं और एक बच्चे की मां भी हैं। वहीं आमिर की बात करें तो वह पहले ही दो शादियां कर चुके हैं। उन्होंने 1986 में रीना दत्ता से पहली शादी की थी और दूसरी शादी 2005 में किरण राव से की थी। दोनों के साथ उन्होंने एक दशक से ज्यादा का समय गुजारा और फिर तलाक का फैसला कर लिया। पहली शादी से आमिर के दो बच्चे आयरा खान और जुनैद खान और दूसरी शादी से एक बेटा आजाद खान हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed