11 अक्टूबर को तुला राशि में चंद्रमा का गोचर: नवरात्रि के पहले दिन इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के मजबूत योग
11 अक्टूबर की सुबह 10 बजकर 4 मिनट पर चंद्र देव ने तुला राशि में प्रवेश कर लिया है। इस राशि में चंद्रमा का गोचर 4 राशियों के लिए अत्यंत ही शुभ साबित होगा। इन राशियों को करियर में बेहतरीन परिणाम प्राप्त होंगे। चलिए जानते हैं ये कौन सी राशियां हैं।
11 अक्टूबर 2026 से शारदीय नवरात्रि का पावन पर्व आरंभ हो गया है। नवरात्रि के इस पहले दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। साथ ही इस दिन कलश स्थापना भी की जाती है। इस शुभ दिन पर ही चंद्र देव अपनी राशि भी बदलने जा रहे हैं। इस दिन चंद्र देव शुक्र की राशि तुला में प्रवेश कर जायेंगे जहां ये बुध और शुक्र के साथ मिलकर त्रिग्रही योग बनाएंगे। जानिए तुला राशि में चंद्रमा के गोचर से किन राशियों को जबरदस्त लाभ प्राप्त होगा।
1. मेष राशि (Aries) – आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा
मेष राशि वालों के लिए चंद्रमा का यह गोचर सातवें भाव में होगा। इससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। साथ ही साझेदारी के कार्य में आप खूब पैसा कमाएंगे। किसी काम में बड़ी सफलता मिलने के शुभ योग बन रहे हैं। लंबे समय से अटका काम पूरा होगा। अचानक से धन की प्राप्ति के शुभ योग बन रहे हैं।
2. मिथुन राशि (Gemini) – पुराने निवेश से अच्छा लाभ मिलने की उम्मीद रहेगी
मिथुन राशि वालों को आकस्मिक धन लाभ होने की संभावना रहेगी। आर्थिक स्थिति पहले से काफी मजबूत हो जाएगी। किसी पुराने निवेश से अच्छा लाभ मिलने की उम्मीद रहेगी। कार्यस्थल पर आपके काम की खूब तारीफ होगी। आय के नए स्रोत बनेंगे। कोई बड़ी परेशानी का हल हो सकता है।
3. तुला राशि (Libra) – आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो जाएगी
चंद्रमा का गोचर आपकी ही राशि में हुआ है। ऐसे में इसका सबसे ज्यादा लाभ आपको ही मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो जाएगी। बिजनेस में कोई बड़ी डील फाइनल होगी। कार्यक्षेत्र में आपको खूब मान-सम्मान प्राप्त होगा। निवेश से अच्छा लाभ पाने में सफल रहेंगे। नया काम शुरू करने की योजना बन सकती है। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।
4. मकर राशि (Capricorn) – मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त होगा
मकर राशि वालों के लिए चंद्रमा का गोचर बेहद शुभ दिखाई दे रहा है। आपको आपकी मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त होगा। बिजनेस में अच्छा मुनाफा प्राप्त करने में सफल रहेंगे। विदेश में नौकरी पाने का सपना पूरा हो सकता है। पैतृक संपत्ति से अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। नौकरीवालों को नई नौकरी के ऑफर मिल सकते हैं। संपत्ति में वृद्धि हो सकती है।
