आकाश आनंद की राह में फिर रोड़ा बनीं मायावती, कहा- “कोई बड़ी जिम्मेदारी नहीं, अभी मैच्योर नहीं”
आकाश आनंद की राह में फिर रोड़ा बनीं मायावती, कहा- “कोई बड़ी जिम्मेदारी नहीं, अभी मैच्योर नहीं”
बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने एक बार फिर आकाश आनंद को लेकर बड़ा सियासी संदेश दिया है। बसपा की ऑल इंडिया बैठक में मायावती ने साफ कर दिया कि आकाश आनंद को फिलहाल पार्टी में कोई बड़ी जिम्मेदारी नहीं दी जाएगी। आकाश आनंद अभी मैच्योर नहीं हुए हैं, उन्हें और परिपक्व होने की जरूरत है।
